लाइव न्यूज़ :

20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 10:50 IST

महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी (धोखाधड़ी के आरोप में) से है और न ही बेंगलुरु पुलिस द्वारा एक स्थानीय रेस्तरां के खिलाफ कथित तौर पर कानूनी कामकाजी घंटों के बाद संचालित करने के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी से है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई और उसके आसपास के इलाकों में लगभग 20-24 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।कंपनियों के खिलाफ ठोस सूचना मिली है, जिन पर अवैध या नकद लेन-देन करने का आरोप है। कार्रवाई में शेट्टी और कुछ अन्य लोगों के संयुक्त स्वामित्व वाले एक रेस्तरां के कार्यालय परिसर भी शामिल थे।

मुंबईः आयकर विभाग ने मुंबई में कई खाद्य और पेय कंपनियों के कार्यालयों पर छापेमारी की है, जिनमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से जुड़ी एक कंपनी भी शामिल है। यह कार्रवाई कर चोरी के आरोप में की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बुधवार से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में लगभग 20-24 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

विभाग को इस क्षेत्र की कुछ कंपनियों के खिलाफ ठोस सूचना मिली है, जिन पर अवैध या नकद लेन-देन करने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई में शेट्टी और कुछ अन्य लोगों के संयुक्त स्वामित्व वाले एक रेस्तरां के कार्यालय परिसर भी शामिल थे। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उनके (शेट्टी) मुंबई स्थित घर पर कर अधिकारियों द्वारा छापे की कार्रवाई की गई है।

कर अधिकारियों ने कहा कि आयकर जांच का संबंध न तो शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी (धोखाधड़ी के आरोप में) से है और न ही बेंगलुरु पुलिस द्वारा एक स्थानीय रेस्तरां के खिलाफ कथित तौर पर कानूनी कामकाजी घंटों के बाद संचालित करने के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी से है।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्रामहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?