लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिली राहत, 'पूर्व' पत्नी द्वारा दायर दहेज उत्पीड़न की दोनों याचिकाएं हुईं खारिज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 08:45 IST

पूर्व पत्नी जैनब ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अभिनेता और उनकी मां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (दहेज उत्पीड़न) व 509 (सुरक्षा प्रदान करने के लिए) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत से निर्देश देने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन के खिलाफ उनकी पत्नी होने का झूठा दावा करते हुए दहेज उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज की थीः वकील अभिनेता के खिलाफ दोनों मामले शादी के दस्तावेजों के आधार पर दर्ज किए गए थे।अभिनेता के वकील ने कहा कि तलाक के वैध दस्तावेज अदालत से छुपाए गए थे।

मुंबईः मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ उनकी ''पूर्व'' पत्नी जैनब की ओर से दायर दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अभिनेता के वकीलों के अनुसार, जैनब ने सिद्दीकी के खिलाफ उनकी पत्नी होने का झूठा दावा करते हुए दहेज उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज की थी।

अभिनेता के वकीलों अदनान शेख और दृष्टि खुराना ने कहा, "अदालत ने दोनों मामलों को तलाक के दस्तावेज पेश करने के बाद खारिज (21 फरवरी को) कर दिया।" दोनों मामले 48 वर्षीय अभिनेता के खिलाफ शादी के दस्तावेजों के आधार पर दर्ज किए गए थे तथा तलाक के वैध दस्तावेज अदालत से छुपाए गए थे।

गौरतलब है कि जैनब ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अभिनेता और उनकी मां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (दहेज उत्पीड़न) व 509 (सुरक्षा प्रदान करने के लिए) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत से निर्देश देने की मांग की थी। वहीं, पिछले महीने वर्सोवा पुलिस ने अभिनेता की मां मेहरुनिसा सिद्दीकी की शिकायत पर जैनब के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?