लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन से परेशान टीवी एक्ट्रेस ने डिप्रेशन में आकर किया सुसाइड, लिखा- सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 26, 2020 16:03 IST

टीवी सीरियल के अलावा प्रेक्षा थिएटर के लिए भी काम करती थी। क्राइम पेट्रोल सीरियल के कई एपिसोड में वह नजर आ चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौके से पुलिस ने एक सुसाइटनोट जब्त किया है। उसमें प्रेक्षा ने लॉकडाउन के बाद अपने कॅरियर को लेकर चिंता जाहिर की है। प्रेक्षा टीवी सीरियलों में काम करती थी।

मुम्बई में टी वी सीरियलो में काम करने वाली एक कलाकार ने इन्दौर में अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह लॉक डाउन के बाद से डिप्रेशन में थी। सुसाइटनोट में उसने इस बात का जिक्र किया है। हीरा नगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में रहने वाले रविन्द्र मेहता की बेटी प्रेक्षा मेहता (25) मुम्बई में रहती थी। वह टीवी सीरियलों में काम करती थी। 

लॉकडाउन के कारण वह इन्दौर अपने घर आई थी। लगातार लॉकडाउन के चलते वह अपने करियर को लेकर काफी चिंतित थी। मंगलवार सुबह जब मां चाय पीने के लिए उठाने गई तब इस घटना का पता चला। मौके से पुलिस ने एक सुसाइटनोट जब्त किया है। उसमें प्रेक्षा ने लॉक डाउन के बाद अपने कॅरियर को लेकर चिंता जाहिर की है। 

संभवतः उसने इसी चिंता से डिप्रेशन में आ कर आत्महत्या कर ली। प्रेक्षा क्राइम पेट्रोल सीरियल भी शामिल है। वहीं एक से बोलूंगी सीरियल में भी उसने भूमिका अदा की थी। जल्द ही एक और टीवी सीरियल में काम करने वाली थी, जबकि इसके पूर्व एक मूवी में भी उसने काम किया था, जो रिलीज होने वाली थी। यू ट्यूब पर शॉर्ट मूवी भी बनाई थी।

क्राइम पेट्रोल सीरियल के कई एपिसोड में भी उन्होंने अभिनय किया था। टीवी सीरियल के अलावा प्रेक्षा थिएटर के लिए भी काम करती थी। प्रेक्षा के डिप्रेशन का अंदाजा मौत से ठीक पहले के उनके व्हाट्सएप स्टेटस से भी मिलता है, जिसमें उन्होंने लिखा था, सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच