मुकेश अंबानी के घर हुई गणपति की पूजा, आलिया-रणबीर समेत पहुंचे ये सितारे, देखें फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 3, 2019 08:47 AM2019-09-03T08:47:36+5:302019-09-03T08:47:36+5:30
मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा।
गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।महाराष्ट्र में इस त्योहार का जोश खास रूप से देखने को मिलता है। ऐसे में हर कोई अपने घर बप्पा को लेकर आता है।ऐसे में मुकेश अंबानी के घर गणपती पूजा की धूम देखने को मिली है। इस दौरान पूरी अंबानी परिवार साथ नजर आया। गणपति पूजा के लिए अंबानी के घर एक पार्टी रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा।
मुकेश अंबानी के घर गणपति का आशीर्वाद लेने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहुंचे थे। इस खास आयोजन पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया। अंबानी परिवार ने एक खास कार्यक्रम भी किया, इसमें बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
इस खास मौके पर नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा के साथ नजर आईं। इतना ही उनके बेटे अनंत अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ फोटो क्लिक करवाते दिखे। हर किसी ने इस खास मौके पर पारंपरिक परिधान को पहना हुआ था।
एक्टर रणबीर कपूर इस दौरान आलिया भट्ट के साथ यहां पहुंचे थे। इस मौके पर दोनों काफी खुश नजर आए। आलिया जहां साड़ी में दिखीं वहीं रणबीर कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। दोनों ने साथ में जमकर पोज भी दिए।
इसके अलावा कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी, आमिर खान,पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बेटे अर्जुन के साथ।मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपनी पत्नी शर्मिला के साथ नजर आए। साथ ही विक्की कौशल,विद्या बालन अपने पति सिदार्थ रॉय कपूर के साथ,फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, काजोल के साथ पोज देते नजर आए।