लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की 'द बुल' का मुहुर्त 29 दिसंबर को, 'ऑपरेशन कैक्टस' पर आधारित है फिल्म, सेना की वर्दी में दिखेंगे भाईजान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 28, 2023 16:27 IST

इससे पहले सलमान खान ने करण जौहर के साथ 1998 की फिल्म कुछ कुछ होता है में काम किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, 'द बुल' में सलमान एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे जो एक्शन से भरपूर मिशन पर निकलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की 'द बुल' का मुहुर्त 29 दिसंबर कोसलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद फिल्म के लिए फिर साथ आएंगेसलमान की अगली फिल्म का नाम 'द बुल' है

मुंबई: सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद एक फिल्म के लिए फिर साथ आएंगे। सलमान करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म का हिस्सा होंगे जिसके निर्देशक विष्णु वर्धन हैं। सलमान की अगली फिल्म का नाम 'द बुल' है। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान, करण और विष्णुवर्धन की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का मुहुर्त 29 दिसंबर को मुंबई के मेहबूब स्टूडियो में रखा गया है। एक शुभ पूजा के साथ इस बड़े बजट वाली फिल्म की शुरुआत होगी। दिलचस्प बात यह है कि 'द बुल' का मुहूर्त 29 दिसंबर को हो रहा है। इसी दिन मैंने प्यार किया के 34 साल पूरे हो रहे हैं। 

29 दिसंबर को होने वाले मुहुर्त कार्यक्रम में सलमान खान, इस बड़ी एक्शन थ्रिलर की पूरी टीम के साथ शामिल होंगे। द बुल की मुख्य शूटिंग फरवरी से शुरू होगी और निर्माता जनवरी के मध्य से सेट का निर्माण शुरू करेंगे। मैक्सिमम सिटी में कई बड़े सेट लगाए जाएंगे। सलमान भी इस धांसू एक्शन फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हैं इसलिए करण को पर्याप्त डेट्स दी हैं।  वह फरवरी से अगस्त तक शूटिंग करेंगे।

 इससे पहले सलमान खान ने करण जौहर के साथ 1998 की फिल्म कुछ कुछ होता है में काम किया था। रिपोर्ट के मुताबिक,  'द बुल' में सलमान एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे जो एक्शन से भरपूर मिशन पर निकलेंगे।

बता दें कि 'द बुल' के बाद  दबंग और किक की अगली कड़ी भी आएगी। सलमान सूरज बड़जात्या की एक फिल्म में भी दिखेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में कुछ ऐसे एक्शन सीन रखे जाएंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए होंगे। बता दें कि निर्देशक विष्णु वर्धन इससे पहले शेरशाह जैसी फिल्म को डाइरेक्ट कर चुके हैं। ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म  साल 1988 में मालदीव में हुए 'ऑपरेशन कैक्टस' पर आधारित होगी। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मालदीव की मदद के लिए सेना भेजी थी और भारतीय सेना ने इस मिशन में अदम्य साहस दिखाया था।

टॅग्स :सलमान खानकरण जौहरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!