मदर्स डे स्पेशल 2019: आज अपनी मां को जरूर सुनाइएगा ये गाने...और उससे कहें 'तुझे सब है पता हैं ना मां'
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 12, 2019 07:12 AM2019-05-12T07:12:18+5:302019-05-12T07:12:18+5:30
इस बार मदर्स डे 12 मई को देशभर में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड ने मां को हमेशा सलाम किया है।आज के खास दिन सुनिए हिंदी सिनेमा में मां पर केंद्रित सबसे शानदार गाने।
मदर्स डे यानी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का दिन। ये दिन जगत की जननी के नाम होता है। मदर्स डे के दिन मां की यूं तो पूरी जिंदगी है, लेकिन अगर एक खास दिन उन्हें थोड़ा और स्पेशल महसूस करवाया जाए तो इसमें कुछ गलत भी नहीं है। इस बार मदर्स डे 12 मई को देशभर में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड ने मां को हमेशा सलाम किया है।आज के खास दिन सुनिए हिंदी सिनेमा में मां पर केंद्रित सबसे शानदार गाने। आइए सुनते हैं मां के नाम के कुछ खास गाने
माई तेरी चुनरिया
एबीसीडी 2 फिल्म का गाना माई तेरी चुनरिया गाना मां के नाम था। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। ये गाना हर मां बच्चे के लिए खास होता है।
मैं कभी बतलाता नहीं
मां बेटे के प्यार के बंधन को पेश करता हुआ। एक खास गाना फिल्म-तारे जमीन पर में भी पेश किया गया था। इश गाने को शंकर महादेवन ने गाया था। इस गाने को आज भी पसंद किया जाता है।
तू कितनी अच्छी है
फिल्म-राजा और रंक का निरुपा राय पर फिल्माया गया गाना, तू कितनी अच्छी है...ओ मां , आज भी फैंस के दिलों पर राज करता है। ये गाना हर बच्चे के मदर्स डे एक मां के लिए सबसे बेहतरीन गाना कहा जा सकता है।
ऐसा क्यूं मां
2016 में आई फिल्म नीरजा का गाना ऐसा क्यूं मां गाना मदर्स डे के दिन हर बच्चे को उसके मां का अहसास दिलाया है। ये गाना बहुत की खूबसूरत था।
लुक्का छुपी बहुत हुई
लता मंगेशकर की आवाज में सजा रंग दे बसंती फिल्म का गाना लुक्का छुपी बहुत हुई सांग फैंस के दिल के बेहत करीब है। इस गाने के बोल आंखो में पानी ङर जाने वाले हैं।