लाइव न्यूज़ :

Miss World 2024: सिनी शेट्टी भारत को करेंगी प्रेजेंट, करण जौहर करेंगे होस्ट; जानें कब-कहां कैसे देखें इवेंट

By अंजली चौहान | Updated: March 9, 2024 15:10 IST

Miss World 2024: 71वां मिस वर्ल्ड की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है।

Open in App

Miss World 2024: 28 साल के बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हो रहा है। इससे पहले भारत ने आखिरी बार 1996 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता कार्यक्रम की मेजबानी की थी। आज का कार्यक्रम मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यह कॉन्टेस्ट 18 फरवरी को नई दिल्ली में शुरू हुआ था और आज खत्म होने जा रहा है। 

कहां देख सकते हैं इवेंट?

यह इवेंट स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शानदार जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। 

इवेंट को SonyLiv पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप मिस वर्ल्ड की वेबसाइट यानी Missworld.com पर भी अपडेट देख सकते हैं।

मिस वर्ल्ड 2024 इवेंट होगा खास 

गौरतलब है कि पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग और फिल्म निर्माता करण जौहर आज इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी करेंगे। इस कार्यक्रम में कलाकार शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ द्वारा अविस्मरणीय और सनसनीखेज प्रदर्शन किया जाएगा।

कौन हैं सिनी शेट्टी

सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 खिताब की विजेता थीं और अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी शिक्षा के बारे में बात करें तो सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री है।

जानकारी के अनुसार, इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा 12 पैनल की सूची में जजों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी जजों में से एक हैं। अन्य जजों में अभिनेत्री कृति सेनन, पूजा हेगड़े शामिल हैं। अमृता फड़नवीस, साजिद नाडियाडवाला, जूलिया मॉर्ले भी पैनल में जज हैं।

टॅग्स :करण जौहरभारतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल