लाइव न्यूज़ :

Mere Pyare Prime Minister Trailer: एक मां-बेटे के भावुक रिश्ते की कहानी बयां करती है फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 11, 2019 09:29 IST

डायरेक्टर राकेश ओम मेहरा की फिल्म ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ का फैंस के सामने पेश कर दिया गया है।

Open in App

डायरेक्टर राकेश ओम मेहरा की फिल्म ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ का फैंस के सामने पेश कर दिया गया है।  फिल्म में अंजली पाटिल, ओम कन्नोजिया और नितीश वाधवा लीड रोल में हैं। फिल्म के इस ढाई मिनट के ट्रेलर में एक मां और बेटे के अनोखे रिश्ते की कहानी को बयां किया गया है।

कैसा है ट्रेलर

‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर‘ का यह ट्रेलर काफी दमदार है। कन्हैया नाम का एक लड़का अपनी मां के साथ स्लम में खुशी-खुशी रहता है। ट्रेलर की शुरुआत में कान्हू अपनी मां के साथ काफी खुश रहता है। लेकिन बाद में खुले में शौच करने गई कन्हैया की मां का रेप हो जाता है। इसके बाद कान्हू अपनी मां के लिए शौचालय बनाने का सपना देखने लगता है। कन्हैया अपने दो और दोस्तों के साथ प्राइम मिनिस्टर से मिलने की उम्मीद लिए पहुंचता है। इसके बाद ट्रेलर में कुछ कॉमेडी सीन भी दिखे हैं। ट्रेलर में अरिजीत सिंह की आवाज में टाइटल ट्रैक सुनाई देता है। 

परेशानी के कारण कन्हैया प्राइम मिनिस्टर को एक पत्र लिखता है। जिसमें वह अपनी परेशानी बताता है और उसकी मां के साथ हुए रेप का न्याय पाने और स्लम में शौचालय बनाने की मांग करता है। पत्र का कोई जवाब नहीं आने पर और उसकी मां के परेशान होने पर वह प्राइम मिनिस्टर से मिलने के लिए दिल्ली जाता है और उनसे मिलने की कोशिशें करता है। 

इस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की स्क्रीनिंग कर दी गई है। ट्रेलर काफी भावुक करने वाला और प्यारा है जो फैंस को पसंद आने वाली हैफिल्म ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ के डारेक्शन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। वह इसके प्रोड्यूसर भी हैं।फिल्म में म्यूजिक शंकर एहसान लॉय ने दिया है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?