corona effect: फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इन जगहों पर दो महीने के लिए सिनेमाघर बंद

By अमित कुमार | Published: March 23, 2020 02:04 PM2020-03-23T14:04:48+5:302020-03-23T14:04:48+5:30

ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और फिजी में सभी सिनेमाघरों को लगभग दो महीनों के लिए बंद कर दिया गया है।

many countries Closes Movie Theaters Amid Coronavirus Crisis effect on bollywood | corona effect: फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इन जगहों पर दो महीने के लिए सिनेमाघर बंद

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsइवेंट सिनेमा कंपनी की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक यह निर्देश 23 मार्च से ही लागू किया जा चुका है।भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 415 हो गए हैं। रविवार रात तक संक्रमित लोगों की संख्या 360 थी।

कोरोना वायरस की वजह से भारत में 31 मार्च तक सिनेमाघरों को बंद किया गया है। पूरी दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अब ओवरसीज में सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला किया गया है। कई देशों ने अगले 8 हफ़्तों तक थिएटर्स के बंद रखने का ऐलान किया है। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और फिजी में सभी सिनेमाघरों को लगभग दो महीनों के लिए बंद कर दिया गया है। 

इवेंट सिनेमा कंपनी की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक यह निर्देश 23 मार्च से ही लागू किया जा चुका है। ऐसे में अगर भारत में अप्रैल के दौरान सिनेमाघरों को खोल भी दिया जाता है तो भी दूसरे देशों में बॉलीवुड फिल्में रिलीज नहीं हो सकेगी। जिससे फिल्म इंडस्ट्री को खासा नुकसान पहुंच सकता है। दूसरे देशों में भारतीय दर्शकों की बड़ी आबादी होने की वजह बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन अच्छा रहता है, लेकिन आने वाले दो महीनों में ऐसा होता नहीं दिख पाएगा।

बता दें कि भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 415 हो गए हैं। रविवार रात तक संक्रमित लोगों की संख्या 360 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। इन आंकड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक हुई सात मौत शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में रविवार को एक-एक मौत हुई जबकि पहले चार अन्य मौत कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में हुई थीं।

Web Title: many countries Closes Movie Theaters Amid Coronavirus Crisis effect on bollywood

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे