लाइव न्यूज़ :

वह उन सभी लोगों के साथ सो चुका है जिन्हें मैं जानती हूं, मंदाना करीमी ने पूर्व पति के बारे में खोले राज

By अनिल शर्मा | Updated: April 5, 2022 11:33 IST

मंदाना करीमी ने शो में खुलासा किया कि '27 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई। हमने ढाई साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद सगाई हुई और फिर शादी। हम काफी लंबे समय से अलग ही रह रहे थे। तलाक तो अभी हुआ है 2021 में।

Open in App
ठळक मुद्देमंदाना करीमी ने बताया कि पूर्व पति उनके पहचान के सभी लोगों के साथ सो चुका हैमंदाना ने कहा कि हम एक दूसरे से काफी समय से अलग रह रहे थे लेकिन तलाक 2021 में हुआ

मुंबईः कंगना रनौत के शो लॉक अप में प्रतिभागी मंदाना करीमी ने अपनी टूटी हुई शादी का जिक्र करते हुए पूर्व पति के बारे में चौंकानेवाला खुलासा किया। मंदाना ने बताया कि उनका पूर्व पति उन सभी लोगों के साथ हमबिस्तर हो चुका है जिन्हें वह जानती हैं। वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री लेनेवालीं प्रतिभागी अजमा फलाह से बात करते हुए मंदाना ने अपने पूर्व पति को लेकर कहा कि वह जिन्हें भी जानती हैं, सभी के साथ वह सो चुका है।

मंदाना ने शो में खुलासा किया कि '27 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई। हमने ढाई साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद सगाई हुई और फिर शादी। हम काफी लंबे समय से अलग ही रह रहे थे। तलाक तो अभी हुआ है 2021 में। हम अलग थे और इन चार सालों में वह उन सभी लोगों के साथ सोया जिनको मैं जानती थी।'

मंदाना की बातों पर अजमा कहती हैं कि क्या इनमें दोस्त भी थे? और उन्होंने पति से पहले क्यों नहीं तलाक ले ली? मंदाना जवाब देती हैं कि यह उनके सीक्रेट का हिस्सा है क्योंकि कोई भी इस बारे में नहीं जानता है। मंदाना आगे शादी के पहले और बाद की स्थिति के बारे में भी बात करती हैं। 

कहती हैं-  'शादी से पहले मेरे प्रेमी की मां मुझे फूल और डोनट्स भेजा करती थी। हम खरीदारी के लिए भी साथ जाया करते थे। वह यह सुनिश्चि करती थीं कि मैं कहीं भी अकेले ना जाऊं। मंदाना आगे कहती हैं कि जब भी कहीं अकेले चली जाती थी, वह हर किसी को फोन करती थीं और उन्हें वहां भेजती थी कि मैं वहां हूं या नहीं। लेकिन शादी के बाद सब बदल गया।

लॉक अप प्रतिभागी आगे कहती हैं कि शादी के बाद सिर्फ सलवार कमीज पहनो और मंदिर के सामने बैठी रहो। वह मुझे मेरे दोस्तों से बात भी नहीं करने देती थी। उन्हें बुरा बताती थीं। तब मुझे एहसास हुआ कि परिवार के लोग कैसे भी हो...अगर आपका पार्टनर आपको सपोर्ट नहीं करता है तो आप कहीं के भी नहीं रहते हो।'

मंदाना करीमी ने जनवरी 2017 में गौरव गुप्ता से शादी की, उनके साथ दो साल तक रिश्ते में रहीं।  जुलाई 2017 में गौरव और उनके परिवार के खिलाफ मंदाना ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया लेकिन अगस्त 2017 में शिकायत वापस ले ली।

 

टॅग्स :मंदना करीमीकंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!