लाइव न्यूज़ :

कास्टिंग काउच पर मल्लिका का जवाब- हरियाणा से आई हुई लड़की से कोई बोल सकता है क्या उल्टी सीधी बातें

By अनिल शर्मा | Updated: September 10, 2021 16:36 IST

बकौल मल्लिका शेरावत, "मेरी इतनी बिंदास और बोल्ड इमेज है कि किसी की मजाल है जो मेरे साथ गलत व्यवहार करे।" अभिनेत्री ने कहा कि कास्टिंग काउच वालों की मजाल है इतनी। वो तो मुझे देखते ही भाग जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री मल्लिका शेरावत नाकाब में नजर आने वाली हैंफिल्म एक थ्रिलर है जिसमें मर्डर के रहस्य को सुलझाया जाता है

मुंबईः बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की चर्चा बराबर बनी रहती है। कई अभिनेत्रियों से इससे जुड़ा सवाल पूछा जाता है। और लगभग सबसे यही जवाब मिलता है कि करियर के शुरुआती दिनों में वे भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। इस बीच बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने कास्टिंग काउच से जुड़े सवाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत करीब 2 साल बाद 'नकाब' के साथ वापसी कर रही हैं, इसी सिलसिले में वह मीडिया से बातचीत भी कर रही हैं। हिंदुस्तान संग बातचीत में मल्लिका से कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी इतनी बोल्ड इमेज है कि मजाल है कोई गलत व्यवहार करे। 

बकौल मल्लिका शेरावत, "मेरी इतनी बिंदास और बोल्ड इमेज है कि किसी की मजाल है जो मेरे साथ गलत व्यवहार करे।" अभिनेत्री ने कहा कि कास्टिंग काउच वालों की मजाल है इतनी। वो तो मुझे देखते ही भाग जाएंगे। मल्लिका ने आगे कहा कि हरियाणा से आई हुई लड़की से कोई बोल सकता है क्या उल्टी सीधी बातें।

वहीं हरियाणा से मुंबई तक के सफर को लेकर मल्लिका ने कहा कि ये सफर बहुत ही अच्छा रहा, वाइल्ड राइड, एक्साइटिंग एडवेंचरस राइड है ये। कुछ बहुत अच्छे अनुभव और कुछ बुरे अनुभव, लेकिन इन सबके बाद आज मैं यहां हूं। अभिनेत्री ने अपने नाम को लेकर काह कि उन्हें उनका नाम मल्लिका बहुत अच्छा लगता है, बाकी शेरावत उनकी मां का नाम है। मल्लिका ने कहा, मुझे कभी भी इस पर रिग्रेट नहीं होता है।

गौरतलब है कि मल्लिका नाकाब सीरीज में नजर आने वाली हैं। यह एक थ्रिलर है, जिस में एक यंग एक्टर की मौत हो जाती है। मल्लिका ने फिल्म को लेकर कहा कि इसमें आपको देखने को मिलेगा की जांच चलती है कि ये मर्डर है या सुसाइड है। इसके साथ ही मुझे लगता है कि ये बहुत ही जुड़ी हुई सीरीज है, जो बीते कुछ वक्त से हमारी सोसायटी में देखने को मिल रहा है।

टॅग्स :मल्लिका शेरावतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!