ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने अर्जुन कपूर के परिवार को किया अनफॉलो, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

By अनिल शर्मा | Published: August 27, 2023 07:32 AM2023-08-27T07:32:05+5:302023-08-27T07:52:34+5:30

मलाइका ने इंटरनेशनल डॉग डे के मौके पर पालतू कुत्ते संग एक वीडियो शेयर किया है जिसपर अर्जुन ने लिखा है- हैंडसम बॉय।  हालांकि कुछ दिनों पहले अर्जुन वैकेशन पर गए थे और मलाइका उनके साथ नजर नहीं आई थीं। 

Malaika unfollows Arjun Kapoor's family amid breakup rumours share cryptic post | ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने अर्जुन कपूर के परिवार को किया अनफॉलो, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने अर्जुन कपूर के परिवार को किया अनफॉलो, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Highlightsकुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें जोर पकड़ी हुई हैं।हालांकि दोनों की तरफ से इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है।

मुंबईः ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि ”बदलाव ही प्रकृति का नियम है। जो लोग केवल अतीत या वर्तमान को देखते हैं वे निश्चित रूप से भविष्य से चूक जाते हैं।” मलाइका के इस पोस्ट को लेकर प्रशंसक यह कायास लगा रहे हैं कि अर्जुन कपूर से अभिनेत्री की ब्रेकअप हो गया है।

गौरतलब है कि मलाइका का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उनके टॉप पर लिखा था- “चलो अलग हो जाते हैं।” वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के परिवार को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि अर्जुन कपूर की तरफ से ऐसा कोई हिंट नहीं मिला है कि दोनों के बीच का रिश्ता खत्म हो चुका है। क्योंकि इस बीच मलाइका के एक पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने कमेंट भी किया है।

मलाइका ने इंटरनेशनल डॉग डे के मौके पर पालतू कुत्ते संग एक वीडियो शेयर किया है जिसपर अर्जुन ने लिखा है- हैंडसम बॉय।  हालांकि कुछ दिनों पहले अर्जुन वैकेशन पर गए थे और मलाइका उनके साथ नजर नहीं आई थीं। 

बता दें कि जब से मलाइका के साथ अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आईं, तब से उनका नाम अभिनेत्री और यूट्यूबर कुशा कपिला के साथ जोड़ा जा रहा है। इसपर कुशा ने प्रतिक्रिया दी है। उनकी चैट का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुशा ने कहा कि वो हर दिन अपने बारे में काफी बकवास सुनती हैं। बकौल कुशा जब भी कभी वो अपने बारे में ऐसी खबरें पढ़ती हैं तो बस उम्मीद और दुआ करती हैं कि उनकी मम्मी ये सब ना पढ़ें। वो मानती हैं कि उनकी सोशल लाइफ पहले से ही खराब चल रही है।

Web Title: Malaika unfollows Arjun Kapoor's family amid breakup rumours share cryptic post

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे