लाइव न्यूज़ :

मलाइका अरोड़ा ने बताया बेटे अरहान खान कब करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: August 4, 2019 13:46 IST

मलाइका ने कुछ दिनों पहले बताया था कि जब पहली बार उन्होंने बेटे अरहान को अर्जुन के साथ उनकी लव लाइफ के बारे में बताया था तो कैसा था उनके बेटे का रिएक्शन।

Open in App
ठळक मुद्देमलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन आइटम सॉन्ग डांसर्स में गिना जाता है।मलाइका के फिटनेस के सभी फैन हैं।

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की कुछ उन एक्ट्रेस में से हैं जिनकी फिटनेस की मिसाल दी जाती हैं। मलाइका के डांस के सभी दीवाने हैं। वहीं इन दिनों इंडस्ट्री में कई स्टारकिड डेब्यू कर रहे हैं। रिसेंटली मलाइका से उनके बेटे अरहान खान से भी उनके डेब्यू के बारे में सवाल किया गया। 

मलाइका और अरबाज खान के बेटे हैं अरहान खान। जूम टीवी से बात करते हुए मलाइका ने अरहान खान के डेब्यू को लेकर जवाब दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि अरहान को फिल्मों में काफी इंटरेस्ट है। मलाइका ने कहा, 'अरहान को फिल्में पसंद हैं क्योंकि वो ऐसे घर में बड़ा हुआ है। उसे फिल्में देखना काफी पसंद हैं।' 

मालइका ने अरहान के डेब्यू को लेकर कहा, कि उनके बेटे कुछ खास तरह की फिल्मों को फॉलो भी करते हैं। मगर वो फिल्मों में क्या काम करना चाहते हैं, यह अभी किसी को पता नहीं। मलाइका ने बताया कि अभी कोई नहीं बता सकता कि अरहान क्या करना चाहता है क्योंकि वो अभी खुद भी चीजों को लेकर श्योर नहीं है। 

हाल ही में मलाइका ने HT Brunch से अपने और अर्जुन के रिश्ते पर खुलकर बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पहली बार अर्जुन के साथ उनकी लव लाइफ के बारे में बेटे अरहान के रिएक्शन के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि किसी भी स्थिति को अप्रोच करने का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी है। 

मलाइका ने कहा, 'अपने करीबी लोगों को यह बताना जरूरी है कि आपकी जिंदगी में क्या हो रहा है और फिर उन्हें उन चीजों को समझने और प्रोसेस करने के लिए वक्त और स्पेस देना चाहिए। हमने इस बारे में बात की और मुझे खुशी है कि हम बहुत खुश हैं।' मलाइका की इस बात से साफ हो रहा है कि बेटे अरहान को दोनों का रिश्ता मंजूर है। वैसे अक्सर तीनों को साथ देखा भी जा चुका है। 

टॅग्स :मलाइका अरोरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

ज़रा हटकेVIDEO: मलाइका का स्टाइल देख फैंस की थमी सांसे, शॉर्ट ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमलाइका अरोड़ा के पिता के पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में पहुंची अरबाज खान की पत्नी शूरा खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस