बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने खास अंदाज के लिए फैंस के बीच जानी जाती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के लिए फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मलाइका ये फोटो और वीडिओ फैंस के बीच काफी पसंद भी किए जाते हैं। फिल्मों से दूर होने के बाद भी मलाइका की एक अलग और खास पहचान है। हाल ही में मलाइका ने अपनी जिंदगी को लेकर एक खुलासा किया है।
हाल ही में मलाइका नेहा धूपिया के शो फिल्टर में पहुंची थीं यहां एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह से उन्होंने प्रग्नेंसी के समय भी काम किया था और डिलीवरी के 40 दिन बाद भी उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। मलाइका का ये खुलासा फैंस को चौंकाने वाला है।
मलाइका ने बताया कि उनको डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था। हर चीज को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था।लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन में काफी भेदभाव करते थे। मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की थी। इसके बाद वह अपने डांस के रूप में फैंस के दिलों में घर गईं।
मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के प्यार के किस्से इन दिनों हर किसी की जुबां है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे।