अर्जुन कूपर और मलाइका अरोड़ा ने डांस से लूट ली महफिल, Video हुआ Viral
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 23, 2019 10:54 AM2019-10-23T10:54:42+5:302019-10-23T10:54:42+5:30
बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा सिल्वर ड्रेस में काफी स्टाइस लग रही थी। केवल मलाइका ने ही नहीं, बल्कि करीना कपूर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर जैसे कलाकारों ने भी अपने लुक से सबका खूब ध्यान खींचा।
बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने वाली मलाइका अरोड़ा ने फिल्मों में अपनी अदाओं से फैंस के दिलों को घायल किया है। मलाइका अपने डांस से फैंस से अपनी तरफ खींचती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज के कारण काफी छाई रहती हैं। आज एक्ट्रेस का 46वां जन्मदिन है। ऐसे में एक्ट्रेस ने इस खास मौके को मनाया है। मलाइका के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा।
इस पार्टी में अर्जुन कपूर , करीना कपूर, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स नजर आए। मलाइका और अर्जुन का इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों जमकर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।
मलाइका का जन्मदिन हो और डांस ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। मलाइका की बर्थडे पार्टी में मलाइका खुद जमकर डांस करती नजर आईं तो वहीं कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर प्रोरक पटोला पर थिरकते नजर आए। दोनों अलग अलग डांस करते दिखे गए हैं। दोनों का पार्टी में जबरदस्त लुक देखने को मिला है। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बर्थडे पर मलाइका सिल्वर ड्रेस में काफी स्टाइस लग रही थी। केवल मलाइका ने ही नहीं, बल्कि करीना कपूर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर जैसे कलाकारों ने भी अपने लुक से सबका खूब ध्यान खींचा। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी फोटो और वीडियो के कारण फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचती रहती हैं। मलाइका इन दिनों कथित तौर पर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।