लाइव न्यूज़ :

महिमा चौधरी को हुआ था ब्रेस्ट कैंसर; अनुपम खेर के एक कॉल से हुआ था खुलासा, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 14:50 IST

 महिमा ने बताया कि उन्हें सालाना चेकअप के दौरान कैंसर का पता चला और अब वह इससे उबर चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है।अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अभिनेत्री की बीमारी के बारे में बताया

मुंबईः बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री महिमा चौधरी को कैंसर हो चुका है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। यह खुलासा मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपने एक वीडियो में किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री महिमा चौधरी अपनी बीमारी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। 

 महिमा ने बताया कि उन्हें सालाना चेकअप के दौरान कैंसर का पता चला और अब वह इससे उबर चुकी हैं। अनुपम खेर ने महिमा को अपना हीरो बताया है। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "उनका (महिमा) नजरिया दुनियाभर की...बहुत सारी महिलाओं को उम्मीद देगा...आप मेरी हीरो हो!"

अनुपम खेर के पूछने पर वीडियो में महिमा बताती हैं कि जब उन्होंने फिल्म में एक रोल के लिए फोन किया था तब वह अपना ट्रीमेंट करा रही थीं। उनके आस-पास नर्सें थीं। महिमा ने बताया कि अनुपम खेर ने यूएस के नंबर से फोन किया था। महिमा बताती हैं कि बीमारी के दौरान उनके पास कई वेब सीरीज, फिल्मों के प्रस्ताव आए। हालांकि उस वक्त इलाज के लिए अपने सिर मुड़ा चुकी थीं।

वह अनुमप खेर को फोन पर ही बताती हैं कि उन्हें कैंसर हुआ है। यह बताते हुए महिमा रोने लगती हैं और वीडियो में आगे बताती हैं, 'मैंने कहा कि क्या मैं विग के साथ सेट पर आ सकती हूं? इसके बाद अनुपम खेर ने उनसे इसकी वजह पूछी तो महिमा ने उन्हें कैंसर के बारे में बताया।'

टॅग्स :अनुपम खेरकैंसरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!