सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी का बड़ा आरोप, दोस्तों से मिलने नहीं देती थीं रिया चक्रवर्ती-बहनों को भी नहीं करती थीं पसंद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 31, 2020 12:45 PM2020-07-31T12:45:55+5:302020-07-31T12:45:55+5:30

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब उनके करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि वो मौत से कुछ समय पहले से दूर हो गए थे

mahesh shetty claims rhea wont allow sushant singh rajput | सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी का बड़ा आरोप, दोस्तों से मिलने नहीं देती थीं रिया चक्रवर्ती-बहनों को भी नहीं करती थीं पसंद

रिया को लेकर सुशांत के दोस्त मे किए खुलासे (फाइल फोटो)

Highlightsसुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैंरिया और सुशांत काफी समय से रिलेशनशिप में थे

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो गया है। शानदार एक्टर सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर सुसाइड कर ली थी।सुशांत की सुसाइड एक मिस्ट्री बनती जा रही है। हर रोज आजकल सुशांत सुसाइड पर नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब सुशांत के करीबी दोस्त  महेश शेट्टी ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महेश वही हैं जिसको सुशांत ने आखिरी बार फोन किया था।

सभी को पता है सुसाइड से कुछ पहले ही सुशांत ने महेश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। अब उन्होंने बताया कि रिया से रिलेशनशिप में आने के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दोस्तों से मिलना जुलना कम कर दिया था। इतना ही नहीं खुद रिया भी सुशांत के दोस्तों से बात नहीं किया करती थी।

 खबर के अनुसार रिया को सुशांत का बहनों से बात करना पसंद नहीं था, इतना ही नहीं रिया के कहने पर ही सुशांत ने अपना स्टाफ बदला था। रिया ने ही सुशांत को उनके दोस्तों से दूर करने उनको और लोगों से मिलवाना शुरू किया था। रिया के कहने पर ही सुशांत जहां रह रहे थे वो घर लिया था। महेश के इस तरह के ये खुलासे अब रिया को फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है।

अंकिता लोखंडे ने कही दिल की बात

अंकिता ने बात करते हुए कहा है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं था, मैंने उसके जैसा इंसान ही नहीं देखा है। वह  डायरी लिखता था, जब हम रिलेशनशिप में थे तो वह 5 साल के प्लान लिखता था और पांच साल बाद उनके वो प्लान पूरे किए थे। अब सोचिए कि वह इंसान जो अपने फ्यूचर प्लान करता था वह कैसे डिप्रेशन में रह सकता था। मैं डंके की चोट पर कह सकती हूं कि वह कभी डिप्रेस नहीं हो सकता था। 

सुशांत हर छोटी चीज में खुशियां ढूंढ़ लेता था। वह फार्मिंग करना चाहता था। मुझे इस बारे में पता था। वह कहता था कि अगर कुछ नहीं हुआ को मैं अपनी शॉर्ट फिल्म बना लूंगा। मैं नहीं चाहती कि लोग उसे ऐसे याद करे कि वह डिप्रेस था। वह तो हीरो था'।

अंकिता ने आगे कहा, 'सुशांत छोटे शहर से आया था उसने अपनी मेहनत से खुद को एक मुकाम तक पहुंचाया। उसने मुझे कई चीजें सिखाई। वह मुझे एक्टिंग सिखाता था। किसी को पता भी है सुशांत कौन और क्या था। सब उसके बारे में जानें क्या क्या लिख रहे हैं, सब अपनी कहानी बना रहे हैं कि वह डिप्रेस था। ये सब पढ़कर मुझे दुख हो रहा है'।  
 

Web Title: mahesh shetty claims rhea wont allow sushant singh rajput

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे