महाभारत का वो किरदार को जो कभी पर्दे पर नहीं आया, फिर भी फैंस के बीच था सबसे अहम-जानिए कौन है वो?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 17, 2020 12:10 PM2020-04-17T12:10:51+5:302020-04-17T12:10:51+5:30

आप महाभारत के हर एक किरदार को पसंद करते हैं लेकिन क्या आप उस किकदार को जानते हैं जो कभी स्क्रीन पर नहीं दिखाई दिया लेकिन सबसे अहम था।

mahabharat samay voice harish bhimani | महाभारत का वो किरदार को जो कभी पर्दे पर नहीं आया, फिर भी फैंस के बीच था सबसे अहम-जानिए कौन है वो?

महाभारत का वो किरदार को जो कभी पर्दे पर नहीं आया, फिर भी फैंस के बीच था सबसे अहम-जानिए कौन है वो?

Highlightsऐसे में एक बार फिर से फैंस को रामायण और महाभारत का प्रसारण देखने को मिल रहा है। कई टीवी चैनल शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने पर मजबूर हैं।

कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने भारत में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब देश को बचाने के  लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में इन दिनों हर कोई अपने घर पर वक्त गुजार रहा है। कोरोना वायरस की चोट मनोरंजन इंडस्ट्री पर पड़ी है। कोरोना के कारण ना तो कई फिल्म रिलीज हो रही है या ना ही किसी सीरियल की शूटिंग इन दिनों हो पा रही है। कई टीवी चैनल शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने पर मजबूर हैं।

ऐसे में एक बार फिर से फैंस को रामायण और महाभारत का प्रसारण देखने को मिल रहा है। लोगों की मांग के बाद ही इन शोज को फैंस के सामने पेश किया गया है। 

ऐसे में आप महाभारत के हर एक किरदार को पसंद करते हैं लेकिन क्या आप उस किकदार को जानते हैं जो कभी स्क्रीन पर नहीं दिखाई दिया लेकिन सबसे अहम था।इस अहम किरदार की हमेशा हमें बस आवाज ही सुनाई दी है और ये आवाज दिलों में घर कर गई।

बीआर चोपड़ा का महाभारत आज तक फैंस जमकर पसंद करते हैं। इसमें समय की आवाज का अपना हरीश भिमानी की थी। हरीश भिमानी की इस आवाज ने लोगों के ऊपर अपना जादू चला दिया था। आइए जानते हैं उनको ये आवाज कैसे बनाया गया।

एक इंयरव्यू में हरीश ने बताया था कि एक बार मुझे 'एक शाम मुझे गूफी पेंटल (शो के कास्टिंग डायरेक्टर) का फोन आया कि बीआर के मैन स्टूडियो में आ जाना कुछ रिकॉर्ड करना है। मैंने पूछा क्या तो उसने कहा हमें पहले ये नहीं बताया जाता है क्या होने वाला है।

जब मैं वहां गया तो एक कागज मुझे दे दिया गया। मुझे कहा गया कि ये डॉक्यूमेंट्री जैसा लग रहा है. तो मैंने कहा हां और क्या है ये। उन्होंने मुझे बताया नहीं, तो मैंने फिर से किया।लेकिन उन लोगों ने कहा ठीक है फिर देखेंगे। मुझे लगा कि वो संतुष्ट नहीं हुए। फिर दो-तीन दिन बाद दोबारा कॉल आई, मैं दोबारा गया. फिर मैंने 6-7 टेक्स दिए।

Web Title: mahabharat samay voice harish bhimani

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे