लाइव न्यूज़ :

Love Aaj Kal Box Office Collection Day 3: सारा और कार्तिक की फिल्म ने तीसरे दिन मचाया धमाल, जानें अब तक का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2020 08:41 IST

Love Aaj Kal Box Office Collection Day 3: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' ने पहले दिन तो खूब धमाल मचाया

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)  की 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' हाल ही में पर्दे पर रिलीज हो गई है।बाकी दो दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)  की 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' हाल ही में पर्दे पर रिलीज हो गई है। वैलेंटाइनस डे पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन तो खूब धमाल मचाया, लेकिन बाकी दो दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की लव आजकल ने बीते रविवार 6.50 से 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस हिसाब से फिल्म ने तीन दिनों में ही 25.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के बीते दिन के आंकड़े देखकर कहा जा सकता है कि इसकी कमाई पहले दिन के मुकाबले काफी कम है।

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन  की लव आज कल  ने पहले दिन करीब 12 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की थी। जबकि फिल्म ने दूसरे दिन लव आजकल ने केवल 7 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। फिल्म को फैंस से मिले जुले रिव्यू मिले हैं।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी पास्ट और प्रजेंट के साथ चलती है। करियर ओरिएंटेड जोई (सारा अली खान) आज के समय की लड़की है। तो लड़को के साथ रिलेशनशिप केवल टाइम पास के लिए करती है, वह इसमें सीरियस नहीं होना चाहती है। एक रात उसकी मुलाकात बेवकूफ से दिखने वाले  वीर (कार्तिक आर्यन) से होती है।मगर जब वीर जोई को यूनिक और स्पेशल समझकर उससे जिस्मानी रिश्ता नहीं बनाता, तो जोई को बहुत ही अजीब लगता है और वह वीर को झिड़क देती है, मगर वीर जोई का पीछा करता हुआ, उस को-वर्क प्लेस तक पहुंच जाता है, जहां से जोई काम करती है।

इसी बीच जोई के मालिक रणदीप हुड्डा उसको अपनी प्रेम कहानी सुनाते हैं और प्यार के लिए मनाते हैं। इसके बाद फिल्म पास्ट में चलती है जब  नब्बे के दशक में रघु (कार्तिक आर्यन, रणदीप की युवावस्था) उदयपुर में अपने स्कूल में पढ़नेवाली लीना (आरुषि शर्मा) से इस कदर प्यार करता है कि वे दोनों उदयपुर में बदनाम हो जाते हैं। रघु और लीना की प्रेम कहानी का जोई पर ऐसा प्रभाव पड़ता है कि वह वीर की अहमियत को समझने लगती है और उसके प्यार में पड़ जाती है। मगर फिर जोई का करियर और उसका कन्फ्यूजन उनके रिश्ते को अनचाहे मोड़ पर ले जाता है। आगे क्या होता है  इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी-

टॅग्स :लव आज कलबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल