लाइव न्यूज़ :

कुणाल खेमू की मूवी लूटकेस की रिलीज डेट की हुई घोषणा, इस दिन हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2020 14:34 IST

लूटकेस' एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका डायरेक्‍शन राजेशन कृष्‍णन ने किया है। फिल्‍म की कहानी में एक लाल रंग का सूटकेस है, जिसमें पैसे भरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोराना वायरस को कहर के कारण एक लंबे समय से बॉलीवुड की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई हैमेकर्स ने फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है

कोराना वायरस को कहर के कारण एक लंबे समय से बॉलीवुड की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। अब एक एक करके फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस लिस्ट में सबसे पहले शामिल हुई थी फिल्म गुलाबो सिताबो। इसके बाद हाल ही में दिल बेचारा की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' के बाद, अब कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल स्टारर फिल्म 'लूटकेस' की प्रीमियर डेट की घोषणा की हो चुकी है। इस फिल्म का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है।

 फिल्म के ट्रेलर को इसके अनोखे और दिलचस्प कहानी के लिए बहुत सराहना मिली है और अब यह फिल्म अब 31 जुलाई, 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर जारी किया जाएगा।

यह फिल्म एक मध्यम आयु वर्ग के पारिवारिक व्यक्ति के बारे में है जिसे एक पैसों से भरा सूटकेस मिल जाता है। कुणाल केमू, रसिका दुगल, रणवीर शौरी, विजय राज और गजराज राव द्वारा अभिनीत, फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है व राजेश कृष्णन और कपिल सावंत द्वारा लिखित है।

दिल बेचारा होगी रिलीज

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म और डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे मुकेश छाबड़ा की पहली फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टारपर रिलीज होगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस संजना सांघी भी एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू कर रही हैं।

टॅग्स :कुणाल खेमूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!