लाइव न्यूज़ :

Lokmat Most Stylish Awards 2023: लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स में झूमे सितारे, टेरेंस लुईस ने मोस्ट स्टाइलिश कोरियोग्राफर का पुरस्कार जीता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2023 14:03 IST

Lokmat Most Stylish Awards 2023: टेरेंस लुईस को लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2023 में प्रतिष्ठित "मोस्ट स्टाइलिश कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर अवार्ड" से सम्मानित किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देलुईस कई बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफर हैं।फीचर फिल्में और संगीत वीडियो की कोरियोग्राफी भी की है। डांस वेब यूरोप स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।

Lokmat Most Stylish Awards 2023: ग्लैमर, प्रतिभा और चकाचौंध फैशन से भरी एक रात में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और असाधारण शख्स टेरेंस लुईस को लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2023 में प्रतिष्ठित "मोस्ट स्टाइलिश कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर अवार्ड" से सम्मानित किया गया है। 

 

लुईस कई बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कई स्टेज शो, भारतीय समकालीन प्रदर्शन, कॉर्पोरेट लॉन्च, ब्रॉडवे वेस्टएंड संगीत, फीचर फिल्में और संगीत वीडियो की कोरियोग्राफी भी की है। वह ऑस्ट्रिया के विएना में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए डांस वेब यूरोप स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।

उन्होंने व्हाट्स योर राशि?, झंकार बीट्स, नाच, लगान, गोलियों की रासलीला राम-लीला आदि फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी भी की है। लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह है। इस अवॉर्ड के जरिए फिल्म, उद्योग और राजनीति से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्स को सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार समारोह उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए जाना जाता है।

यह एक ऐसा मंच है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है। शीर्ष ब्रांडों का पर्याय बन चुके वैश्विक पावर हाउस अमेजन के साथ इस साल के संस्करण हेतु साझेदारी की गयी है। कई वर्षों से लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित मंच बन चुका है और इस साल का संस्करण सभी के लिए अविस्मरणीय साबित हुआ।

टॅग्स :लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्समुंबईहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच