सारा अली खान को पीछे छोड़ मोस्ट सर्चेबल पर्सनालिटी की लिस्ट में नंबर वन हुई प्रिया प्रकाश, यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

By मेघना वर्मा | Published: December 29, 2018 03:32 PM2018-12-29T15:32:53+5:302018-12-29T15:32:53+5:30

सिर्फ दीपिका-रणवीर ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर ने भी इस साल शादी रचा ली। वहीं  फिल्म केदारनाथ के साथ सारा अली खान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।

List of most searchable Personality on google search in 2018 | सारा अली खान को पीछे छोड़ मोस्ट सर्चेबल पर्सनालिटी की लिस्ट में नंबर वन हुई प्रिया प्रकाश, यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

सारा अली खान को पीछे छोड़ मोस्ट सर्चेबल पर्सनालिटी की लिस्ट में नंबर वन हुई प्रिया प्रकाश, यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

साल 2018 में कई बड़ी चीजें हुई। अब जहां एक ओर भाजपा विधानसभा चुनाव हार गई तो दूसरी ओर दीपिका पादूकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए। सिर्फ दीपिका-रणवीर ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर ने भी इस साल शादी रचा ली। वहीं  फिल्म केदारनाथ के साथ सारा अली खान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। देश में एंटरटेरमेंट के नजरिए से देंखे तो कई बड़ी चीजें हुई है।

गूगल की सर्च लिस्ट की बात करें तो इस साल की मोस्ट सर्चेबल पर्सानालिटी की लिस्ट में सबसे पहला नाम किसी बड़े नेता या अभिनेता का नहीं बल्कि एक छोटी सी वायरल क्लिप से रातों-रात स्टार बनी प्रिया प्रकाश वारियर का है। जी हां आइए आपको बताते हैं साल 2018 की मोस्ट सर्चेबल पर्सनालिटी की टॉप 10 लिस्ट। 

1. प्रिया प्रकाश वारियर

सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं तो आपने प्रिया का वो वायरल वीडियो जरूर देखा होगा जिसमें वह अपनी खूबसूरत आंखों से आंख मारते हुए दिखाई दे रही हैं। साउथ की एक फिल्म के इस वायरल क्लिप ने प्रिया को रातों रात स्टार बना दिया। इसके बाद ना सिर्फ उनके फैंस की संख्या बढ़ गई बल्कि उनकी डिमांड भी काफी ज्यादा हो गई। 

2. निक जोनस

हॉलीवुड एक्टर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। गूगल पर सबसे ज्यादा निक जोनस को सर्च किया गया है। आपको बता दें इसी साल प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान में निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। 

3. सपना चौधरी

किसी भी स्टार को पीछे पछाड़ते हुए सपना चौधरी ने सर्चेबल लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। हरियाणवी एक्टर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट इस साल लोगों के बीच काफी चर्चित रही। 

4. प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। इस साल शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। 

5. आनंद अहूजा

अब फैशन आइकन कही जाने वाली सोनम कपूर किसी से शादी करेंगी और उन्हें सर्च ना किया जाए ये कैसा संभव है तभी तो इस बार गूगल की मोस्ट सर्चेबल लिस्ट में पांचवा नाम है सोनम कपूर के हसबैंड और बिजनेस मैन आनंद अहूजा का। लोगों ने सबसे ज्यादा इन्हें और इनकी प्रोफाइल को गूगल पर सर्च किया है। 

6. सारा अली खान

इसी साल फिल्म केदारनाथ से लोगों का दिल जीतने वाली सारा अली खान का नाम इस लिस्ट में छठवें नंबर पर आता है। सैफ अली खान 
और अमृता सिंह की बेटी सारा ने पहली ही फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों को दिल जीत लिया। सिर्फ यही नहीं सारा ने फिल्म प्रमोशन्स के टाइम जिस तरह मीडिया को फेस किया और स्मार्टली हैंडिल किया वो भी काबिले तारीफ है। 

7. सलमान खान

दबंग खान की पॉपुलैरिटी कहीं से कम होती नहीं दिख रही। भाईजान दिन ब दिन लोगों के बीच और फेमस होते जा रहे हैं। यही कारण है कि 2018 में भाई जान का नाम गूगल की मोस्ट सर्चेबल पर्सनालिटी की लिस्ट में सातंवे नंबर पर आता है। आपको बता दें इसी साल सलमान के काला हिरण मामले पर भी फैसला लिया गया था उस वक्त भी सलमान खान को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया था। 

8. मेगन मार्कल

अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्कल को भी इस बार भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। मार्कल ने इसी साल ब्रिटेन के राजकुमार हैरी के साथ शादी रचा ली है। इसी के बाद से मेगन मार्कल और भी ज्यादा लोगों के बीच आ गई। 

9. अनूप जलोटा

भजन गायक अनूप जलोटा इस साल सबसे ज्यादा सर्च पर्सनालिटी की टॉप 10 की लिस्ट में शुमार हैं। आपको बता दें अनूप इस बार के बिग बॉस सीजन 12 के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इस शो में वह जसलीन मथारू के साथ जोड़ी बनाकर गए थे। जहां कयास लगाया जा रहा था कि वह 29 साल की जसलीन के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसी के बाद से लोगों ने अनूप का सर्च करना शुरू कर दिया था। 

10. बोनी कपूर

डायरेक्टर बोनी कपूर भी इस लिस्ट में 10वें नंबर पर आते हैं। श्रीदेवी के पति और अर्जुन-जाह्नन्वी के फादर बोनी कपूर को भी इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। आपको बता दें इस साल ही जाह्न्वी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क रिलीज हुई थी। जो ना तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर पाई और ना ही लोगों को खासा पसंद आई। 

English summary :
most searchable Personality on google in 2018: most searched serial number is not the name of a big leader or actor, but a little viral clip is made of night-starred Priya Light Warrior. Yes, let's tell you the top 10 list of the year 2018's Most Surveyable Personality.


Web Title: List of most searchable Personality on google search in 2018

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे