लाइव न्यूज़ :

'जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं है', सूर्यवंशी निर्देशक रोहित शेट्टी के अपने थिएटर पहुंचने पर बोले आशीष चंचलानी

By अनिल शर्मा | Updated: November 9, 2021 13:42 IST

सूर्यवंशी निर्देशक के थिएटर पहुंचने को लेकर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शेट्टी ने सोमवार यूट्यूबर आशीष चंचलानी के थिएटर का दौरा कियाआशीष ने सूर्यवंसी के निर्देशक का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका पूरा परिवार भावुक है

मुंबईः सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी के अपने थिएटर पहुंचने पर मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी काफी भावुक हुए। चंचलानी ने रोहित शेट्टी का अपने थिएटर पर स्वागत करते हुए एक वीडियो साझा किया और लिखा है कि जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आज मेरा पूरा परिवार भावुक है।

आशीष ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित के दौरे की कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। आशीष चंचलानी का थिएटर महाराष्ट्र के उनके गृहनगर उल्हासनगर स्थित है। सोमवार को रोहित शेट्टी यहीं पहुंचे थे। वीडियो में रोहित अपनी गाड़ी से उतरते हैं जिनका आशीष गले लगकर स्वागत करते हैं। वहीं रोहित को देखने भीड़ भी उमड़ पड़ी। 

सूर्यवंशी निर्देशक के थिएटर पहुंचने को लेकर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा।

चंचलानी ने लिखा- एक कमरे में वीडियो बनाने से लेकर रोहित शेट्टी को उल्हासनगर लाने तक, जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं है। मेरा पूरा परिवार आज बेहद भावुक है। क्या दिन है! अपना वादा निभाने के लिए रोहित शेट्टी को धन्यवाद, आप अपनी शानदार रचना के साथ दुनिया के किसी भी स्थान पर जा सकते थे, लेकिन आपने पहले मेरे सिनेमा में कदम रखने का फैसला किया। आप लोगों और उनके संबंधों की परवाह करते हैं और यही कारण है कि इतने सारे लोग आपसे प्यार और सम्मान करते हैं। इस शानदार यात्रा के लिए #acvians को धन्यवाद।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिकाओं वाली सूर्यवंशी 5 नवंबर को रिलीज हुई है। फिल्म सभी थिएटर्स में हाउसफुल चल रही है। फिल्म ने दो दिन में 50 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया था। फिल्म ने अब तक 77 करोड़ रुपये से उपर की कमाई कर ली है।

टॅग्स :रोहित शेट्टीअक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!