लाइव न्यूज़ :

बड़ा खुलासाः सलमान को मारने के लिए बिश्नोई गैंग ने पूरी योजना बना ली थी, शूटरों ने अभिनेता के फार्म हाउस के पास किराए पर लिया था कमरा

By अनिल शर्मा | Updated: September 16, 2022 09:51 IST

विशेष पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ एचजीएस धालीवाल ने कहा कि गिरोह के सदस्यों ने सलमान के फार्महाउस के आसपास के इलाके की भी रेकी की ताकि यह पता चल सके कि गड्ढों के कारण उनके घर के अंदर और बाहर आते समय वाहन सड़कों पर किस गति से चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमूसेवाला की हत्या से पहले गिरोह ने सलमान खान को मारने के लिए "प्लान बी" तैयार किया था।पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस के कर्मचारियोंं के साथ शूटरों ने खुद को प्रशंसक बता की थी दोस्ती

मुंबईः सलमान खान को धमकी मामले की जांच गुरुवार क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया। इससे पहले बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सलमान खान की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में सनसनीखेज खुलासा किया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने अभिनेता के फार्महाउस के कर्मचारियों से दोस्ती करने की कोशिश की ताकि सलमान के मुंबई में आने और जाने के सारे विवरण का पता लगा पाएं।

विशेष पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ एचजीएस धालीवाल ने कहा कि गिरोह के सदस्यों ने सलमान के फार्महाउस के आसपास के इलाके की भी रेकी की ताकि यह पता चल सके कि गड्ढों के कारण उनके घर के अंदर और बाहर आते समय वाहन सड़कों पर किस गति से चलेगा। शूटरों के पास पिस्टल के छोटे-छोटे कारतूस थे।

उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले, गिरोह ने सलमान खान को मारने के लिए "प्लान बी" तैयार किया था। एएनआई को अधिकारी ने कहा, "उन्होंने सलमान खान के फार्महाउस का जायजा लिया, सड़क तक पहुंच देखी, वाहन की गति देखी कि किस स्पीड से सड़कों पर गड्ढों के कारण वाहन अंदर और बाहर आ रही है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने खुद को सलमान खान का प्रशंसक बताकर अभिनेता के घर के कर्मचारियों से दोस्ती करने की कोशिश की ताकि वे उनके प्रवेश और निकास के समय और उनके साथ आने वाले लोगों का विवरण जान सकें।

अपनी योजना के तहत सामने आई घटनाओं के बारे में बताते हुए धालीवाल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्यों ने अभिनेता के फार्महाउस की रेकी की थी और एक महीने से अधिक समय तक पास में एक कमरा किराए पर लिया था। "कपिल पंडित, संतोष जाधव, सचिन विश्नोई थापन मुंबई के वेज इलाके में पनवेल में किराए के कमरे में रहने आए थे।

पनवेल में सलमान खान का एक फार्महाउस है, इसलिए उसी फार्महाउस के रास्ते में लॉरेंस के निशानेबाजों ने एक कमरा किराए पर लिया था। यहां करीब वे डेढ़ महीने तक रहे थे। बिश्नोई द्वारा अधिक जानकारी एकत्र करने के निर्देश के बाद, कपिल पंडित, संतोष जाधव और सचिन बिश्नोई ने रेकी की। हालांकि उनका सिद्धू पर फोकस ज्यादा था। सिद्धू को 29 मई को मारा गया था।

कपिल पंडित गोल्डी-बिश्नोई गिरोह का शार्पशूटर था और हाल ही में भारत-पाक सीमा से दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा 2018 में हुआ था। इस बीच, सलमान खान धमकी मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।'

टॅग्स :सलमान खानसिद्धू मूसेवालामुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?