लेडी गागा ने संस्कृत में किया ट्वीट, खुश होकर फैंस बोले- जय श्रीराम
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 21, 2019 10:06 AM2019-10-21T10:06:10+5:302019-10-21T10:06:10+5:30
अपने गाने से दुनिया भर के फैंस को दीवाना करने वाली लेडी गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेडी गागा अपने एक ट्वीट के कारण छाई हुई हैं।
लेडी गागा के दुनिया भर में अनगिनत फैन्स हैं। लेकिन अब धीरे धीरे भारत में भी सिंगर के फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। इस बात का अंदाजा हाल ही में किए गए लेडी के एक ट्वीट से साफ झलक रहा है। हाल ही में लेडी गागा ने एक ऐसा ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर छा गया, हर ओर इसी ट्वीट की चर्चा हो रही है।
दरअसल अंग्रेजी बोलने वाली लेडी गागा ने भारतीय सभ्यता की संस्कृति में ट्वीट किया । लेडी का संस्कृति में ट्वीट करना सोशल मीडिया में फैंस को भा गया। लेडी के ट्वीट करते भारतीय फैंस उनके ट्वीट को लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
लेडी गागा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'लोक: समस्त: सुखिनो भवन्तु:'। इसका तात्पर्य है कि संसार है कि संसार में हर कोई हर जगह खुश रहे। लेडी गागा के ट्वीट का विदेशी फैंस जहां गूगल करके मतलब निकाल रहे हैं वहीं भारतीय फैंस फूले नहीं समां रहे हैं।
Lokah Samastah Sukhino Bhavantu
— Lady Gaga (@ladygaga) October 19, 2019
कुछ फैंस इस ट्वीट को पीएम मोदी से भी जोड़ रहे हैं। क्योंकि फैंस को लगता है ये ट्वीट पीएम मोदी का भी फेविरेट है। लेडी गागा के इस ट्वीट का यूजर्स अलग अलग मतलब निकाल रहे हैं। कुछ लोग इसका रिप्लाई देते हुए लिखा है जय श्री राम
Jai shree ram 🙏
— Dr. Saagar Anand (@saagar_anand) October 20, 2019
Well done !!
— Krishna Agrawal (@krishnblue) October 20, 2019
सर्वे भवन्तु सुखिनः
सर्वे सन्तु निरामयाः,
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु
मा कश्चिद् दुःख भाग्भवेत्।
ॐ शांतिः शांतिः शांतिः
Crude meaning-
Om, May All be Happy,
May All be Free from Illness.
May All See what is Auspicious,
May no one Suffer.
Om Peace, Peace, Peace.
Lokah(लोके) Samastah(समस्ते) Sukhino(सुखिनो) Bhavntu(भवन्तु) !
— GauRav MisHra (@iamgaurav_sj) October 20, 2019
"May Everyone In This World Be Happy!"
A Sanskrit(Ancient Indian Language)Shlok
Is this Sanskrit for “LG6 coming soon” ?
— grant 🎃 (@urdadssidepiece) October 19, 2019
Jay Sriram
— Niirav Vaishnav (@Niiravvaishnav) October 20, 2019
Apka Kalyan Ho
वहीं कुछ लोगों का कयास है कि ट्वीट के जरिए लेडी गागा का इशारा उनके किसी नई एल्बम से है। लेकिन अभी साफ नहीं हो पाया है कि लेडी गागा ने ये ट्वीट क्यों किया है।