लाइव न्यूज़ :

कुमार सानू के बेटे जान कुमार का छलका दर्द, कहा- अगर पिता ने मदद की होती तो मेरा भी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम होता

By अनिल शर्मा | Updated: April 4, 2023 15:25 IST

जान ने कहा कि उनकी माँ ही उनके लिए पिता और माँ दोनों है। जान ने कहा कि "मूल रूप से, मैं पिताजी के बारे में कभी नहीं जानता था। मुझे बाद में उनके बारे में पता चला।"

Open in App
ठळक मुद्देजान कुमार ने कहा कि उन्हें अपने पिता कुमार सानू से कोई शिकायत नहीं है।हालांकि जान ने यह कहा कि उनके पिता ने कोई मदद नहीं की।

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर और सुरीले गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने कहा है कि अगर उनके पिता ने मदद की होती तो वह भी आज इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल होते। गौरतलब है कि जान कुमार 2020 में बिग बॉस 14 में नजर आए थे। 

जान ने ईटाइम्स से बात करते हुए जान कुमार ने कहा कि उन्हें अपने पिता को लेकर कोई शिकायत नहीं। कोई मांग नहीं है। उन्होंने जो मेरे लिए सोचा है उसके होने का इंतजार है। गौरतलब है कि जान कुमार जब 6 महीने के थे उनके पिता कुमार शानू और माँ रीता भट्टाचार्य अलग हो गए थे। वह अपनी माँ के साथ ही रहते हैं। 

जान कुमार शानू ने दावा किया कि कुमार शानू ने अपने करियर में कभी उनकी मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने मदद की होती तो मैं अब तक उद्योग में सबसे बड़े नामों में से एक होता। लेकिन कोई शिकायत नहीं है, कोई मांग नहीं है।  मुझे भगवान पर भरोसा है और देख रहा हूं कि उन्होंने मेरे लिए क्या सोचा है।" जान ने कहा कि उनकी माँ ही उनके लिए पिता और माँ दोनों है। जान ने कहा कि "मूल रूप से, मैं पिताजी के बारे में कभी नहीं जानता था। मुझे बाद में उनके बारे में पता चला।"

जान ने कहा कि  यह बहुत अजीब था क्योंकि उनके साथ बड़े होने की मेरे पास कोई यादें नहीं हैं। जब मुझे पता चला कि मेरे पिता कौन हैं और वह क्या करते हैं तो ये थोड़ा चुनौतीपूर्ण था। भाग्य से या दुर्भाग्य से... मुझे वही वर्क लाइन चुननी पड़ी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!