दिलीप कुमार के निधन के बाद नीतू सिंह के जन्मदिन मनाने पर बोले एक्टर- उनकी इज्जत नहीं कर सकते तो...

By अनिल शर्मा | Published: July 9, 2021 02:49 PM2021-07-09T14:49:48+5:302021-07-09T15:18:38+5:30

कमाल खान ने दिलीप कुमार के निधन और इसके बाद नीतू सिंह की पार्टी पर अपनी राय देते हुए लिखा, यह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड एक परिवार नहीं है। यह व्यापार और गला काटने की प्रतियोगिता का स्थान है।

krk raise aquestion on neetu singh celebrating birthday party After Dilip Kumar death | दिलीप कुमार के निधन के बाद नीतू सिंह के जन्मदिन मनाने पर बोले एक्टर- उनकी इज्जत नहीं कर सकते तो...

दिलीप कुमार के निधन के बाद नीतू सिंह के जन्मदिन मनाने पर बोले एक्टर- उनकी इज्जत नहीं कर सकते तो...

Highlightsकेआरके ने नीतू सिंह की जन्मदिन पार्टी पर उठाए सवालकहा- दिलीप साहब की इज्जत नहीं कर सकते तो फिर किसकी करेंगेकेआरके ने ट्वीट में कहा, ये साबित करता है कि बॉलीवुड एक परिवार नहीं है

पिछले दिनों (8 जुलाई) बॉलीवुड एक्ट्रेस व दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने 63वां जन्मदिन मनाया। नीतू सिंह के जन्मदिन पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी मौजूद रहे। वहीं सात जुलाई को वेटरन एक्टर दिलीप कुमार का निधन हो गया जिसकी वजह से बॉलीवुड में शोक व्याप्त था। इस बीच एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके ने नीतू सिंह के जन्मदिन की पार्टी पर ऐतराज दर्ज किया है और कहा है कि अगर हम दिलीप साहब की इज्जत नहीं करेंगो तो फिर किसकी करेंगे।

 केआरके ने ट्वीट किया- 'सुबह दिलीप कुमार का साहब का इंतकाल हुआ। शाम को तकरीबन पांच बजे वो दफनाए गए और रात तो 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी के जन्मदिन पार्टी का लुत्फ लिया। मैं ये नहीं कह रहा कि नीतू जी गलत हैं या उन्हें अपना जन्मदिन नहीं मनाना चाहिए था, लेकिन अगर दिलीप साहब की इज्जत नहीं कर सकते तो फिर किसकी करेंगे'।

कमाल खान ने दिलीप कुमार के निधन और इसके बाद नीतू सिंह की पार्टी पर अपनी राय देते हुए लिखा, यह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड एक परिवार नहीं है। यह व्यापार और गला काटने की प्रतियोगिता का स्थान है। कोई स्थायी मित्र या शत्रु नहीं होता। आपको यहां तभी तक कोई प्यार करता है जब तक आप सफल हैं और जीवित हैं। एक बार जब आप मर जाते हैं तो कोई भी आपके बारे में बात तक नहीं करता है।ॉ

गौरतलब है कि नीतू सिंह की जन्मदिन पार्टी में ना सिर्फ कपूर परिवार शिरकत किया था बल्कि बॉलीवुड से भी कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। नीतू सिंह की पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। तस्वीर इस लिए भी ज्यादा वायरल हुआ क्योंकि रणबीर कपूर की मां के जन्मदिन के मौके पर कपूर परिवार की तस्वीरों में आलिया भट्ट भी नजर आई थीं।

Web Title: krk raise aquestion on neetu singh celebrating birthday party After Dilip Kumar death

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे