लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री की खुदकुशी के दो दिन बाद उसकी मॉडल दोस्त घर में मृत मिली, मां ने किया चौंकान वाला खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2022 07:20 IST

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत का सही कारण जानने के लिए नियोगी के शव को फोरेंसिक जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉडल दोस्त बिदिशा डे की खुदकुशी के बाद मंजूषा नियोगी अपने घर में मृत मिलीमां ने दावा किया है कि बिदिशा की मौत के बाद से मंजूषा डिप्रेशन में थी और लगातार उसके बारे में बात कर रही थी20 दिनों के भीतर अब तक 3 मॉडलों की मौत हो चुकी है

कोलकाता: एक और मॉडल शुक्रवार शहर के पटुली इलाके में अपने कोलकाता आवास पर मृत पाई गई। पुलिस के मुताबिक, तीन दिनों में इस तरह की दूसरी घटना है। मृत मॉडल की मां ने दावा किया कि मंजूषा नियोगी के रूप में पहचानी जाने वाली मॉडल दो दिन पहले अपनी दोस्त बिदिशा डे मजूमदार की मृत्यु के बाद डिप्रेशन में थी। बुधवार को बिदिशा किराए के फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थीं।

दुल्हन के मेकअप फोटो-शूट में एक लोकप्रिय चेहरा बिदिशा मजूमदार भी बुधवार शाम कोलकाता के दमदम इलाके में अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत का सही कारण जानने के लिए नियोगी के शव को फोरेंसिक जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

नियोगी की मां ने कहा, "मेरी बेटी अपनी दोस्त बिदिशा की मौत के बाद बहुत उदास थी और तब से लगातार उसके बारे में बात कर रही थी।"लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री पल्लबी डे भी करीब एक पखवाड़े पहले कोलकाता गरिया इलाके में अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। 

टॅग्स :कोलकाताKolkata Policeहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?