लाइव न्यूज़ :

जब अजय देवगन के लिए रवीना टंडन ने की थी खुदखुशी करने की कोशिश!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: April 11, 2019 20:10 IST

रवीना टंडन ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में दी थीं। फिल्मी सफलता के अलावा रवीना टंडन अपने अफेयर के लिए भी चर्चा में रहती थीं। उनका नाम अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी से भी जुड़ा।

Open in App

रवीना टंडन 90's की दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक थीं. टिप टिप बरसा पानी गाने में पीली साड़ी पहने सेक्सी अदाओं और हॉटनेस से रवीना ने आग लगा थी. लेकिन रवीना टंडन अपने काम से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही है. उसी दौर में अजय देवगन के  सितारे भी बुलंदियों पर  थे.

अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1990 में आई  फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी. इस फिल्म के लिए अजय देवगन को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था. कहते है उस वक़्त अजय देवगन के अफेयर्स के चर्चे भी सुर्खियों में रहते थे. खबरे तो ये भी थी की अजय देवगन जिस भी हीरोइन के साथ काम कर ले, वो हीरोइन उनकी दीवानी हो जाती थी. अजय देवगन का जादू रवीना टंडन पर भी चला और रवीना भी उन फ़िदा हो गई. 

ये बात उस वक़्त की जब अजय देवगन और रवीन टंडन एकसाथ फिल्म दिलवाले में काम कर रहे थे। दिलवाले की शूटिंग के दौरान  रवीना अजय के प्यार में पागल हो गई थीं. अजय और रवीना के अफेयर की खबरें  मैगजीन और अखबारों में छपने लगी थी.

उस वक़्त छपी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीन टंडन अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थी. अजय देवगन उस वक़्त एक और टॉप हीरोइन करिश्मा कपूर के साथ फिल्म 'जिगर' की शूटिंग कर रहे थे. दोनों के बीच नजदिकिया बढ़ी जिसके चलते अजय ने रवीना को छोड़ दिया. 

कहा जाता है अजय से दूरी रवीना टंडन बर्दाश्त  नहीं कर सकी जिसके चलते रवीन  डिप्रेशन में चली गई थीं. रवीना का ऐसा टूटा कि उन्होंने एक बार सुसाइड करने की भी कोशिश की थी. एक इंटरव्यू में रवीना ने यहाँ तक कहा था की अजय ने उन्हें लव लेटर लिखे थे और अब वो उन्हें धोखा दे रहे हैं. इस बात पर अजय देवगन काफी आगबबूला हो गए और यहाँ तक कह दिया की रवीना को मनोवैज्ञानिक की ज़रूरत है. उन्होंने रवीना टंडन के सुसाइड अटेंप्ट को  पब्लिसिटी स्टंट बताया था.

अजय देवगन ने रवीना टंडन को धमकी दी थी की अगर रवीना में हिम्मत है तो वो उनके लिखे लव लेटर्स पब्लिश करे और अगर उन्होंने इलज़ाम लगाना ना छोड़ा तो वो रवीना को एक्सपोस कर देंगे.

फ़िल्मी सितारों की मोहब्बत और बेवफाई की इस कहानी में इतनी कड़वाहट आई की अजय देवगन के लिए रवीना टंडन और करिश्मा कपूर में ज़बरदस्त कैट फाइट भी हुई. 

इसी बीच रवीना टंडन को फिल्म मोहरा मिली और अक्षय कुमार के साथ उनके अफेयर की खबरें आने लगी. अब ये सच सच है या अफसाना अक्षय कुमार की मोहब्बत की वजह से रवीना टंडन अजय देवगन को भूला पाई. 

टॅग्स :अजय देवगनरवीना टंडनकरिश्मा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीसंजय कपूर संपत्तिः 30,000 करोड़ रुपये?, सारी संपत्ति पत्नी को देना ‘स्वस्थ परंपरा’, पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा, करिश्मा कपूर के बच्चों ने पेंच फंसाया?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस