लाइव न्यूज़ :

अब तुम्‍हें शादी कर लेनी चाहिए, ब्लड कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर ने लाइव सेशन के दौरान बेटे को दी सलाह

By अनिल शर्मा | Updated: June 3, 2021 15:37 IST

इस लाइव सेशन के वीडियो को पोस्‍ट करते हुए सिकंदर खेर ने कैप्‍शन में लिखा है, 'खेर साहब और किरण मैम।

Open in App
ठळक मुद्दे किरण खेर मल्‍टीपल मायलोमा (एक तरह के ब्‍लड कैंसर) से पीड़‍ित हैंअप्रैल महीने में अनुपम खेर ने एक ट्वीट कर इस बात की पुष्‍ट‍ि की थीबीते साल नवंबर महीने ही जांच के बाद पता चला था कि किरण खेर कैंसर की श‍िकार हो गई हैं

बीते छह महीने से ब्‍लड कैंसर (Blood Cancer) से जंग लड़ रही हैं ऐक्टर- पॉलिटिशियन किरण खेर ((Kirron Khe) इलाज शुरू होने के बाद पहली अपने फैंस से रूबरू हुईं।  बुधवार को वह बेटे सिकंदर खेर (Sikandar Kher) के इंस्‍टाग्राम लाइव सेशन के दौरान नजर आईं। किरण खेर ने शुभकामनाओं के लिए जहां फैन्स का शुक्रिया भी अदा किया वहीं बेटे को जरूरी सलाह भी दे डालीं।

किरण ने दी बेटे को शादी की सलाहइस लाइव सेशन के वीडियो को पोस्‍ट करते हुए सिकंदर खेर ने कैप्‍शन में लिखा है, 'खेर साहब और किरण मैम। यह छोटा सा और प्यारा। परिवार की ओर से सभी को नमस्ते और मेरी ओर से भी थोड़ा मिर्च-मसाला। । आप सभी ने मेरी मां के लिए जो प्‍यार भेजा है, उसके लिए शुक्रिया। इसी दौरान किरण खेर की आवाज सुनाई देती है जिसमें वह सिकंदर को शादी करने के लिए बोलती हैं और कहती हैं कि 'कुछ ही महीनों में 41 साल के हो जाआओ, इसलिए अब तुम्‍हें शादी कर लेनी चाहिए।'

नवंबर में डिटेक्‍ट हुई थी किरण की बीमारीइस वीडियो में अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं। इसी साल अप्रैल महीने में अनुपम खेर ने एक ट्वीट कर इस बात की पुष्‍ट‍ि की थी कि किरण खेर ब्‍लड कैंसर से पीड़‍ित हैं। अनुपम ने बताया कि किरण करीब 6 महीने से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं। बीते साल नवंबर महीने ही जांच के बाद पता चला था कि किरण खेर कैंसर की श‍िकार हो गई हैं। चंडीगढ़ स्थित घर में गिरने से किरण का बायां हाथ टूट गया था। इसी दौरान जांच में कैंसर की बीमारी का पता चला था। किरण खेर मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में इलाज करवा रही हैं। 

टॅग्स :किरन खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!