खेसारी का नया गाना हुआ रिलीज , सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम
By वैशाली कुमारी | Published: October 12, 2021 07:36 PM2021-10-12T19:36:37+5:302021-10-12T19:37:58+5:30
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव को कौन नहीं जानता है। भोजपुरी के सुपरस्टार होने के साथ-साथ वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। यही वजह है कि इन दिनों उनकी सुपरहिट फिल्म बाप जी का गाना आजा राजा किस कर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने में खेसारी, ऋतु सिंह के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अब तक इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं और अभी भी बहुत सारे लोग देख रहे हैं। कुछ समय पहले बिहार और गुजरात के सिनेमाघर में खेसारी की फिल्म बाप जी रिलीज हुई। कैसी संकट के बाद भी इस फिल्म को थिएटर में बंपर ओपनिंग मिली थी।
अगर बात की जाए गाने आजा राजा किस कर की तो इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। राज यादव ने इस गाने के बोल लिखे हैं। गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर फैंस के लिए रिलीज किया गया है।
थियेटर में रिलीज खेसारी की फिल्म बाप जी को राम जी जायसवाल ने प्रोड्यूस किया है तो वहीं फिल्म का निर्देशन देव पांडे ने किया है।