लाइव न्यूज़ :

खुशी है कि लोग मुझे बतौर अभिनेत्री गंभीरता से ले रहे हैं : कृति सैनन

By भाषा | Updated: June 30, 2019 15:48 IST

Open in App

‘हीरोपंती’ जैसी प्रेम कहानी के साथ करियर शुरू करने वाली कृति सैनन को ‘बरेली की बर्फी’ में उनके किरदार बिट्टी से पहचान मिली है । आखिरी फिल्म ‘लुका छुपी’ से दर्शकों की तारीफ बटोरने वाली सैनन का कहना है कि करियर के लगभग आधे दशक पूरे होने के बाद अब लोग मुझे बतौर अभिनेत्री गंभीरता से लेने लगे हैं।

सैनन ने पीटीआई..भाषा को साक्षात्कार में बताया, ‘‘‘बरेली की बर्फी’ और ‘लुका छुपी’ दोनों ही दिल से चुनी गई फिल्में थीं। अब स्क्रिप्ट के बारे में मैं दिल की ही सुनती हूं। खुशी है कि लोग अब मुझे गंभीरता से ले रहे हैं और यह सबकुछ मेरी काम की वजह से हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि हर आने वाली फिल्म के साथ कुछ बेहतर करना जरूरी है वरना आपमें ठहराव आ जाएगा। करियर के बारे में दीपिका पदुकोण का उदाहरण देते हुए सैनन ने कहा कि किसी भी अभिनेता के जीवन में एक ऐसी फिल्म होती है जो उसे बतौर कलाकार सबके सामने लाता है।

दीपिका के लिए वह फिल्म ‘कॉकटेल’ थी। सैनन का कहना है कि उनके लिए ‘बरेली की बर्फी’ ने भी वही किया। वह इस साल की अपनी दूसरी फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ का प्रोमोशन कर रही हैं। फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है। 

टॅग्स :कृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार, प्रोजेक्ट ऐसा हो रोमांचक और लीक से हटकर हो?, “दो पत्ती” के लिए पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने कहा

बॉलीवुड चुस्कीग्रीस में सिगरेट पीती दिखीं कृति सेनन, वीडियो वायरल होने पर हुई ट्रोल; फैन्स ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस