लाइव न्यूज़ :

KBC: 50 लाख के इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने किया शो क्विट, जानिए क्या है इसका सही जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2020 08:52 IST

50 लाख रुपये के लिए पूछा गया ये सवाल था- 1857 के विद्रोह के दौरान लखनऊ का नेतृत्व करने वाली बेगम हजरत महल का वास्तविक नाम क्या था?

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार के एपिसोड की अमिताभ बच्चन ने शुरुआत की मंगलवार की कंटेस्टेंट फरहत नाज के साथकेबीसी फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। केबीसी का 12वां सीजन शुरू हो गया है

एक बार फिर से केबीसी फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। केबीसी  का 12वां सीजन शुरू हो गया है। फैंस को हमेशा की तरह से अमिताभ बच्चन की होस्टिंग वाला ये शो काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में इस सीजन का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ। इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप थीं। उन्होंने केबीसी के 12वें सीजन में छह लाख 40 हजार रुपये जीतकर खेल बीच में ही छोड़ दिया। ऐसे में बुधवार के एपिसोड की अमिताभ बच्चन ने शुरुआत की मंगलवार की कंटेस्टेंट फरहत नाज के साथ

 फरहत ने 9वें सवाल (1 लाख 60 हजार) से खेल की शुरुआत की और काफी तेजी गेम को खेलतीं गईं। फरहत जहां श्योर होती थीं वहां वह तपाक से जवाब देतीं और जहां भी उन्हें डाउट होता वह तुरंत लाइफलाइन का इस्तेमाल करतीं।

लाइफलाइन्स का इस्तेमाल करना उन्हें कहीं न कहीं भारी भी पड़ा। क्योंकि 25 लाख के सवाल तक पहुंचते-पहुंचते फरहत अपनी सभी लाइफलाइन गवां चुकी थीं। हालांकि बावजूद इसके रायबरेली उत्तर प्रदेश से आईं फरहत ने 50 लाख के सवाल का भी सामना किया। लेकिन वह 50 लाख के सवाल का जवाब नहीं जानती थीं और शो को क्विट कर दिया था।

क्या था सवाल?

50 लाख रुपये के लिए पूछा गया ये सवाल था- 1857 के विद्रोह के दौरान लखनऊ का नेतृत्व करने वाली बेगम हजरत महल का वास्तविक नाम क्या था? A.बीबी मुबारिकाB.मेहर-उन-निसाC.सिकंदर जहांD.मुहम्मदी खानुम.

 इस सवाल के जवाब पर फरहत आश्वस्त नहीं थीं, ऐसे में उन्होंने क्विट करने का फैसला किया। खेल छोड़ने से पहले उन्होंने ऑप्शन ए चुना था लेकिन सवाल का सही जवाब था ऑप्शन डी यानि मुहम्मदी खानुम।

आपको बता दें कि केबीसी के इस सीजन में बदलाव किया गए हैं। इस बार के नए नियमों के हिसाब से इस फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रतियोगिता में 10 की बजाय आठ लोग ही शामिल होंगे। ऑडियंस पोल वाली लाइफ लाइन प्रतियोगी के लिए चालू होगी नहीं है क्योंकि स्टूडियो में लाइव ऑडियंस मौजूद नहीं रहेगी। दरअसल, दर्शकों से सीधा जुड़ने के लिए ही निर्माताओं ने 'फोन ए फ्रेंड' को हटाकर 'वीडियो ए फ्रेंड' का विकल्प चुना है।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस