लाइव न्यूज़ :

दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए कैटरीना कैफ ने बढ़ाए मदद के हाथ, नेक काम का किया एलान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 11, 2020 07:00 IST

लॉकडाउन में अपने-अपने घर पहुंचने के लिए पैदल निकल पड़े प्रवासी मजदूरों को लेकर सोनू सूद लगातार सराहनीय काम कर रहे हैं। वह घर से दूर फंसे लोगों को घर पहुंचा रहे हैं। सेलेब्स अलग अलग तरीके से मजदूरों की मदद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना कैफ भी अब दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेंगीएक्ट्रेस ने अपने ब्रांड काय ब्यूटी के जरिए दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का एलान किया है।

भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के कारण लोगों के अंदर डर भी देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने बाजार की गतिविधियों को खोलने का आदेश दे दिया है।  लेकिन अभी भी लोग घरों के बाहर नहीं निकल रहे हैं।  इस महामारी की चोट सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है।  ऐसे में सेलेब्स काफी मजदूरों की अपनी अपनी तरह से मदद कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब कैटरीना कैफ भी शामिल हो गई हैं।

लॉकडाउन में आर्थिक तंगी को झेल रहे दिहाड़ी मजदूरों की तरफ कैटरीना कैफ ने मदद का हाथ बढ़ाय़ा है। एक्ट्रेस ने अपने ब्रांड काय ब्यूटी के जरिए दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का एलान किया है। 

इंस्टाग्राम के जरिए कटरीना ने मंगलवार को एलान किया कि वो महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के जरुरतमंद परिवारों की सहायता करेंगी। कटरीना ने लिखा है, 'काय ब्यूटी और देहात फाउंडेशन #KareWithKayBeauty के लिए फिर से साझेदारी करने जा रहे हैं। हमने साथ में महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के गांवों में रहने वाले दैनिक मजदूरों के परिवारों को अपना सहयोग दिया है। इसमें भोजन और सेनेटरी से जुड़ी सामग्रियां शामिल हैं।'

कटरीना कैफ ने इससे पहले पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी सहायता राशि दे चुकी हैं। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा था, 'मैं पीएम कार्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष महाराष्ट्र को दान करने का संकल्प लेती हूं।'

कैटरीना को आखिरी बार फैंस ने भारत फिल्म में देखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान नजर आए थे। फिल्म में सलमान , कैटरीना के अलावा, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में थे। फिल्म को फैंस ने जमकर पसंद किया था।

टॅग्स :कैटरीना कैफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच