'राजा हिन्दुस्तानी' में आमिर खान को किस करके रातोंरात सुपरस्टार बन गईं थीं करिश्मा कपूर
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 25, 2018 03:20 PM2018-06-25T15:20:47+5:302018-06-25T15:28:27+5:30
अपने फ़िल्मी करियर में करिश्मा कपूर ने सलमान खान, गोविंदा और आमिर खान जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ हिट फ़िल्में दी है।
90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेज शुमार रहीं करिश्मा कपूर का आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं करिश्मा ने सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा जैसे बड़े स्टार्स के साथ कई हिट फ़िल्में की हैं। करिश्मा का निकनेम 'लोलो' है। वह जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। जब वह फिल्मों में आईं तो उनकी तुलना लड़के से की जाती थी लेकिन बाद में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और हॉटनेस से लोगों को अपना दीवाना बना दिया।
करिश्मा की पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' थी जो कि साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ साउथ के हीरो हरीश कुमार थे। सही मायनों में करिश्मा को पहचान साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' से मिली। ये उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसमें उनके साथ आमिर खान लीड रोल में थे।
आमिर खान के साथ किस सीन को लेकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। खास बात ये है कि इस फिल्म में पहली बार करिश्मा ने किसी हीरो को किस किया था। कहा जाता है कि दोनों के बीच का ये किसिंग सीन बॉलीवुड का सबसे लंबा किस सीन था।
बता दें कि इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। अगर अफेयर्स के बारे में बात करें तो करिश्मा का नाम अजय देवगन और सनी देओल के साथ भी जुड़ा था। ऐसा भी कहा जाता है कि अजय देवगन और रवीना टंडन के बीच करिश्मा आ गई थीं। रवीना ने करिश्मा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसे फिल्मों से निकलवाया।
इन सबके बाद साल 2002 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हुई लेकिन दोनों का ये रिश्ता कुछ ही दिन तक चला। इस सगाई के टूटने की वजह अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन को बताया गया।
वैसे इन दिनों करिश्मा अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियां में हैं। खबरों की मानें तो करिश्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल से शादी करना चाहती हैं।