Video: शिकवे दूर कर साथ दिखीं करिश्मा कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन,किया एक दूसरे के साथ डांस
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 11, 2018 04:34 PM2018-12-11T16:34:24+5:302018-12-11T16:34:24+5:30
ऐश्वर्या और करिश्मा कपूर ने एक-दूसरे के साथ डांस किया है, इनका साथका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ईशा अंबानी की 12 दिसंबर को बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी करने वाली है। यह शादी 12 दिसंबर को मुंबई के मुकेश अंबानी के अंटालिया हाऊस में होगी। ईशा अंबानी ने उदयपुर में संगीत समारोह की पार्टी दी गई,जिसमें बॉलीवुड के तीनों खान यानि सलमान,आमिर और शाहरुख खान समारोह में शामिल हुए।
इसके अलावा फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्ती संगीत समारोह में जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण ,अभिषेक बच्चन और कई बॉलीवुड की महान हस्ती संगीत समारोह में पहुंची। संगीत समारोह में दिलचस्प बात ये रही की ऐश्वर्या और करिश्मा कपूर ने एक-दूसरे के साथ डांस किया। एक दूसरे से अच्छी तरह से बात भी की।
वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी अराध्या ने दीपिका पादुकोण के साथ जमकर डांस किया। अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर वीडियों शेयर किया है,जिसमें करिश्मा,ऐश्वर्या और अराध्या,दीपिका पादुकोण एक दूसरे के साथ डांस करते हुए नजर आए।
वैसे अन्य जोड़ी की बात करे तो दीपिका पादुकोण,रणबीर कपूर की एक्स लवर रह चुकी है। ईशा अंबानी के संगीत समारोह में रणबीर और दीपिका एक दोस्त की तरह साथ दिखे। हाल ही में शादी से पहले दीपिका पादुकोण ने अपनी गर्दन से RK नाम का टेटू भी हटवाया था। रणबीर कपूर फिलहाल आलिया भट्ट को डेट कर रहे है। आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ‘COFEE WITH KARAN’ में भी एक साथ नजर आ चुके है।
करिश्मा और ऐश्वर्या का मिलना काफी दिलचस्प क्यों था
करिश्मा कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन का मिलना इसलिए अजीब था क्योकि ऐश्वर्या राय बच्चन,अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की पत्नी है। अभिषेक बच्चन शादी से पहले करिश्मा कपूर के बॉयफ्रैंड रह चुके है,और दोनों ने मंगनी तक कर ली थी। लेकिन दोनों की शादी किसी कारणवश नहीं हो पाई। अभिषेक और करिश्मा कपूर सात सालों तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिलहाल करिश्मा कपूर का संजय कपूर से अनबन होने के कारण तलाक हो गया,वो अब सिंगल है।