लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर और सैफ अली खान नए घर में हो रहे शिफ्ट, लाइब्रेरी-नर्सरी जैसी सुविधा, जानें खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 13, 2021 13:48 IST

करीना कपूर और सैफ अली खान पिछले कई सालों से मुंबई के खार इलाके में स्थित फॉर्च्यून हाइट्स नामक इमारत में रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार की रात को करीना ने अपने दोस्तों को डिनर के लिए बुलाया था।करीना की सभी दोस्तों ने डिनर पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी दिखाई दे रही हैं।

मुंबईः सैफ अली खान और करीना कपूर खान दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। अपने दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बेटे तैमूर अली खान के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो रहे हैं।

नए घर को सैफ और करीना को ध्यान में रखकर बनाया गया है। घर में एक पुस्तकालय, एक भव्य छत, बच्चों के लिए एक छोटी नर्सरी और चारों ओर विशाल कमरे हैं। घर में नए मेहमान का आगमन होने वाला है और उसके आने से पहले ही यह कपल अपने लाड़ले तैमूर के साथ नए घर में शिफ्ट होने वाला है।

यह घर उनके पुराने घर के नजदीक ही बताया जा रहा है। करीना और सैफ पिछले कई सालों से मुंबई के खार इलाके में स्थित फॉर्च्यून हाइट्स नामक इमारत में रह रहे हैं। सोमवार की रात को करीना ने अपने दोस्तों को डिनर के लिए बुलाया था।

शायद वह इस घर में आखिरी बार दोस्तों को इनवाइट करना चाहती थीं। करीना की सभी दोस्तों ने डिनर पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, इसमें करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी दिखाई दे रही हैं।

पिता ने भी किया कन्फर्म करीना और सैफ के नए घर में शिफ्ट होने संबंधी खबर को करीना के पिता रणधीर कपूर ने कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, ''हां, वो नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं, इस घर को पहले ही खरीद लिया गया था, हालांकि मुझे अभी पता नहीं है कि वो किस डेट को शिफ्ट होंगे।''

2 फ्लोर के घर में हो रहा इंटीरियर सैफ और करीना अपने जिस नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं, वहां फिलहाल इंटीरियर का काम चल रहा है। बताया जाता है कि कुछ साल पहले ही उन्होंने अपने पुराने घर के पास स्थित एक इमारत में दो फ्लोर खरीदे थे, नए घर को करीना, सैफ और तैमूर की पसंद के अनुसार डिजाइन किया गया है, जिसमें स्पेशियस कमरे, लाइब्रेरी, टेरेस और छोटी नर्सरी है।

टॅग्स :मुंबईकरीना कपूरकरिश्मा कपूरमलाइका अरोरासैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस