लाइव न्यूज़ :

जब 'रिफ्यूजी' को याद कर इमोशनल हुईं करीना कपूर, अभिषेक बच्चन को बताया करीबी दोस्त

By अमित कुमार | Updated: April 28, 2020 19:26 IST

करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म को फैंस से ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म में इन दोनों की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे करीना अपने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले करीना कपूर ने पीएम केयर्स और महाराष्ट्र सीएम फंड में योगदान दिया था।

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर की गिनती टॉप की एक्ट्रेस में की जाती है। करीना कपूर ने साल 2000 में रिलीज हुई जे.पी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में करीना के साथ अभिषेक बच्चन थे। इन दोनों ही कलाकारों की यह डेब्यू फिल्म थी, लोगों ने इन दोनों के काम को खूब सराहा भी था। फिल्म 'रिफ्यूजी' को याद कर करीना ने कुछ बातें शेयर की हैं।

पिंकविला के मुताबिक, करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन की खूब तारीफ की। करीना ने कहा कि अभिषेक बच्चन के साथ काम करना उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा। वह एक को-स्टार से पहले दोस्त हैं। करीना के मुताबिक अभिषेक उनके करीबी दोस्तों में से एक हैं। इस बातचीत के दौरान करीना थोड़ी इमोशनल भी नजर आईं। करीना आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में दिखाई दी थीं।

इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं करीना कपूर

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में करीना भी अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बिता रही हैं। करीना अपने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर खान हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की जिसमें वह लाल रंग के स्विमसूट में पति सैफ और बेटे तैमूर संग नजर आ रही हैं।

पीएम केयर्स और महाराष्ट्र सीएम फंड में दिया था योगदान

कुछ दिन पहले करीना कपूर ने पीएम केयर्स और महाराष्ट्र सीएम फंड में योगदान दिया था। इस बात की जानकारी करीना ने खुद अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए लोगों को दी। करीना ने इसके साथ ही दूसरों से भी अपील की है कि जो भी सम्भव हो सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल दौर में हर एक पैसा गरीबों के काम आएगा। इससे पहले करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक एनजीओ को कुछ पैसे डोनेश किए थे।

टॅग्स :करीना कपूरअभिषेक बच्चनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!