लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्टर करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव का हुआ मिसकैरेज, इस दिन हुआ ये हादसा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 14:20 IST

करण पटेल और अंकिता भार्गव ने तीन साल पहले शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी।

Open in App

नई दिल्‍ली, 27 जून: स्टारप्लस के सीरियल 'ये हैं मोहब्‍बतें' के लीड एक्‍टर करण पटेल असल जिंदगी में जल्‍द ही पिता बनने वाले थे, लेकिन अब एक दुखद खबर आ रही है कि करण की पत्नी अंकिता का मिसकैरेज हो गया है। यह घटना हाल ही में हुए एक टेलीविजन अवॉर्ड फंक्‍शन के बाद की है।अवॉर्ड फंक्‍शन में अंकिता, करण के साथ गई थीं। वो 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं।करण पटेल और अंकिता भार्गव ने तीन साल पहले शादी की थी। करण की मुलाकात अंकिता से अभय भार्गव के घर पर हुई एक पार्टी के दौरान हुई थी। बता दें कि अभय भार्गव सीरियल 'ये हैं मोहब्‍बतें' में करण के ससुर का किरदार निभाते हैं। इस सीरियल में करण के भाई बनने वाले उनके को-एक्‍टर अली गोनी ने करण और अंकिता की जोड़ी मिलाई थी। इस घटना की पुष्टि अंकिता भार्गव के पिता और ‘ये हैं मोहब्बतें’ के कलाकार अभय भार्गव ने की थी। बता दें कि करण पटेल ने सीरियल 'कहानी घर घर की' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में करण 8 साल नजर आए थे। इसके अलावा करण सीरियल 'कस्‍तूरी', 'काव्‍यांजली', 'करम अपने अपने' जैसे सीरियल्‍स में नजर आ चुके हैं।

करण की पत्‍नी अंकिता भी एक एक्‍ट्रेस हैं और सीरियल  'देखा एक ख्‍वाब' में नजर आ चुकी हैं। करण और अंकिता एक दूसरे के काफी करीब हैं और अपनी शादी के खूबसूरत पलों को जी रहे थे।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अंकिता ने करण के बारे में बताते हुए कहा था, ‘वो एक अच्छे इंसान हैं लेकिन डिमांडिंग पति है। जब उनकी छुट्टी होती है वो मुझे पूरा दिन अपने करीब ही रखना चाहते हैं। हमारी शादी अच्छी चल रही है लेकिन जब दो साल पहले हमारी शादी हुई थी हम दोनों एक दूसरे से काफी अलग थे। अब दोनों के बीच बहुत प्यार है  वो बेहद खुशमिजाज और रंगीन इंसान हैं और मैं उनसे एकदम उलट।

टॅग्स :करन पटेलये हैं मोहब्बतें
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काटीवी सीरियल्स की ये 5 विलेन्स हैं बेहद ग्लैमरस, खूबसूरती में इनका कोई जवाब नहीं, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीKhatron Ke Khiladi 11 finale: पिछले सीजन के सभी चैंपियन पर एक नजर, यहां जानिए कौन-कौन हैं विनर

बॉलीवुड चुस्कीकंगना के ऑक्सीजन वाले ट्वीट पर करण पटेल ने ली चुटकी , कहा- ये देश की बेस्ट ...

टीवी तड़कापापा करण पटेल की गोद में बेटी मेहर का क्यूट अंदाज, मालदीव में फैमिली संग कर रहे हैं एन्जॉय, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकंगना रनौत को लेकर दो खेमों में बटी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री, इन सेलेब्स ने दिया साथ तो कुछ ने जताई असहमति

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?