रूट कैनाल सर्जरी के बाद अभिनेत्री का सूजा चेहरा, पहचानना हुआ मुश्किल, सामने आई तस्वीरें
By अनिल शर्मा | Published: June 20, 2022 06:42 PM2022-06-20T18:42:18+5:302022-06-20T18:50:17+5:30
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वाति को एनेस्थीसिया की जगह डॉक्टरों ने सैलिसीक्लिक एसिड दे दिया था। एक कन्नड़ न्यूज चैनल ने बताया है कि अभिनेत्री ने क्लिनिक पर मेडिकल लापरवाही का इल्जाम लगाया है।
बेंगलुरुः कन्नड़ अभिनेत्री स्वाति सतीश की रूट कैनाल की सर्जरी ठीक से न होने के कारण उनका चेहरा सूज गया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। चेहरा इतना सूज गया है कि अभिनेत्री को पहचानना तक मुश्किल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, सर्जरी के 3 हफ्ते होने के बावजूद उन्हें काफी दर्द है। स्वाति ने क्लिनिक पर आरोप लगाया है और कहा कि डॉक्टरों ने गलत दवाएं लेने को कहा था।
एक्ट्रेस स्वाति ने एक प्राइवेट क्लिनिक से अपने दांत की रूट कैनाल सर्जरी करवाई थी। अभिनेत्री ने बताया कि सर्जरी के बाद डॉक्टर्स का कहना था कि यह सूजन कुछ घंटों में ठीक हो जाएगी लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी उनके चेहरे का सूजन कम नहीं हुआ है।सूजे हुए चेहरे के साथ उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस बात से अभिनेत्री काफी हैरान हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वाति को एनेस्थीसिया की जगह डॉक्टरों ने सैलिसीक्लिक एसिड दे दिया था। एक कन्नड़ न्यूज चैनल ने बताया है कि अभिनेत्री ने क्लिनिक पर मेडिकल लापरवाही का इल्जाम लगाया है। उन्होंने क्लिनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। बकौल स्वाति डॉक्टरों ने उन्हें ट्रीटमेंट को लेकर गलत जानकारी दी।