लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ऐक्ट्रेस मयूरी ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, वीडियो आया सामने
By अमित कुमार | Published: June 12, 2020 05:18 PM2020-06-12T17:18:54+5:302020-06-12T17:18:54+5:30
कन्नड़ ऐक्ट्रेस मयूरी ने अपने बॉयफ्रेंड अरुण संग शादी रचा ली है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कोरोना वायरस की वजह से इस साल होने वाली शादियों पर भी गहरा असर देखने को मिला है। लॉकडाउन के कारण कई लोगों ने अपनी शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया। जबकि इनमें कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शादी की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी की रस्म अदा की गई। अब लॉकडाउन में छूट मिलने लगी है और लोगों की जिंदगी वापस समान्य होती दिखाई दे रही है।
'कृष्ण लीला' फेम कन्नड़ ऐक्ट्रेस मयूरी शुक्रवार यानी 12 जून को शादी रचा ली। अपने बॉयफ्रेंड अरुण से हिंदू रीति-रिवाज से मयूरी ने शादी की। शादी के दौरान ऐक्ट्रेस और उनके परिवारवालों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन किया। पिछले कुछ समय से मयूरी अपनी शादी की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ रहा था।
यही वजह थी कि उन्होंने इस शादी को लेकर ऑफिशली अनाउंस नहीं किया था। हालांकि, अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की बात को फैंस तक पहुंचाया। मयूरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जनाकारी दी। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हां, मैं शादीशुदा हूं। 10 साल की दोस्ती को आज मतलब मिल गया।' मयूरी और अरुण की शादी बेंगलुरु के जेपी नगर स्थित लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में हुई।
इस शादी में बेहद कम लोग शामिल हुए थे। परिवार से जुड़े लोग और करीबी दोस्त के अलावा यहां किसी और को नहीं बुलाया गया। 'कृष्ण लीला' 'नटराज सर्विस', 'रैंबो 2', '8एमएम बुलेट' और 'रुस्तम' मयूरी के करियर की बड़ी फिल्में हैं।