लाइव न्यूज़ :

कंगना के सपोर्ट में बयानबाजी शुरू, बीजेपी नेता ने कहा-उद्धव लें आदित्य से इस्तीफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 9, 2020 15:23 IST

कंगना रनौत के दफ्तर पर बीएमसी का एक्शन सुर्खियों में है, कंगना के समर्थन में कई लोगों के बयान आए हैं

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस कंगना रनौत के समर्थन में कई नेताMP के मंत्री ने मांगा आदित्य का इस्तीफा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है। कंगना ने आज मुंबई पहुंच गई हैं। वहीं, आज बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस में  तोड़ फोड़ की है। इसके बाद कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट को दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद कोर्ट ने कंगना के पक्ष में फैसला दिया है।इस पूरे विवाद के बीच कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जहां कुछ लोग कंगना का समर्थन कर रहे हैं तो कई ने विरोध किया है

जदयू नेता केसी त्यागी ने भी कंगना रनौत के खिलाफ हुई बीएमसी की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि इसकी टाइमिंग ठीक नहीं है, ऐसा लगता है कि बदले की भावना से की गई है।अगर कंगना ने ड्रग पैडलर की बात की हैं तो जांच होनी चाहिए।

जबकि दिल्ली बीजेपी के सांसद प्रवेश वर्मा ने भी इस मसले पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि शायद इतिहास में किसी सरकार को इतनी बदहवास देखा होगा। अगर गिराना है तो दाऊद का घर गिराओ। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और संजय राउत से अपील करता हूं कि वो कंगना रनाउत से माफी मांगें।

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को तुरंत आदित्य ठाकरे का इस्तीफा लेना चाहिए और उनके खिलाफ जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ये वो शिवसेना नहीं है, जो भाजपा के साथ थी।

कंगना ने किया ट्वीट

कंगना ने अपने ऑफिस के अंदर बीएमसी की तोड़फोड़ की एक तस्वीर शेयर करते हुए इसे पाकिस्तान लिखकर शेयर किया है। एक और ट्वीट में कंगना ने कहा है कि मैं कभी गलत नहीं होती और मेरे दुश्मन बार-बार इसे साबित कर रहे हैं और इसीलिए मुंबई अब POK बन गया है।

इसके अलावा कंगना ने कहा है कि बाबर और उसकी आर्मी। इतना ही नहीं  कंगना ने एक ट्वीट में लिखा है कि मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम 

 

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस