लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के घर जल्द बजने वाली है शहनाई, जानिए कौन ले रहा है सात फेरे?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2020 10:44 IST

कंगना रनौत अपने छोटे भाई की शादी की तैयारियों में लग गई हैं। कंगना ने अपने भाई अक्षत की हल्दी सेरिमनी का एक वीडियो भी शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना के छोटे भाई की शादी है। कंगना रनौत के घर इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं

कंगना रनौत अपने बड़बोले पर के लिए जानी जाती हैं।कंगना बीते कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना ने नेपोटिज्म के बाद ड्रग्स मुद्दे पर बॉलीवुड सेलेब्स को लताड़ लगाई थी। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार से भी एक्ट्रेस का छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। सरकार और कंगना के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लेकिन अब कंगना के घर पर  खुशियों ने दस्तक दी है।

 दऱअसल कंगना के छोटे भाई की शादी है। ऐसे में  कंगना रनौत के घर इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं। कंगना रनौत के छोटे भाई अक्षत की शादी अगले महीने नवंबर में होने वाली है और उसके कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। हाल में कंगना ने अपने भाई की शादी की एक रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैन्स को यह खुशखबरी दी है।

कंगना ने अपने छोटे भाई अक्षत को हल्दी लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'आज मेरे भाई अक्षत की बधाई की कुछ तस्वीरें, बधाई हिमाचल की एक परम्परा है शादी का पहला निमंत्रण मामा के घर में दिया जाता है, अक्षत की शादी नवंबर में है आज से सबको निमंत्रण दिए जाएंगे इसलिए इसे बधाई कहते हैं।'

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना के परिवार की महिलाओं के साथ ही उनकी बहन रंगोली चंदेल भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में हिमाचल के पारंपरिक गीत भी सुनाई दे रहे हैं।  फिल्म 'थलाइवी' का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर कंगना हाल ही में अपने घर मनाली पहुंची थीं।

कंगना पर केस 

शनिवार को मुंबई में बांद्रा कोर्ट ने  कंगना रनौत के खिलाफ एक मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैंय़ बांद्रा कोर्ट में मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने याचिका दायर की है। इस याचिका में कहा गया है कि एक्ट्रेस लगातार बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

कंगना काफी समय से सोशल मीडियासे लेकर टीवी तक, हर जगह वह बॉलीवुड के खिलाफ बोल रही हैं। कंगना नेपोटिज्म जैसे मुद्दे पर खुलकर बोल चुकी हैं।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस