लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मेट्रो के लिए पेड़ों के कटने पर भड़कीं कंगना रनौत, दे डाली ये सलाह

By मेघना वर्मा | Updated: September 5, 2019 19:43 IST

मुंबई में मेट्रो लाइन के लिए जंगलों को और पेड़ों का काटने की बात कही जा रही है। मेट्रो के लिए 2700 पेड़ काटने का लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म 'जजमेंटल है क्या' में नजर आयी थीं।कंगना रनौत ने हाल ही में अनुच्छेद 370 पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी थी।

कंगना रनौत अक्सर ही अपनी राय सामाजिक मुद्दों पर रखती हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई मेट्रो के मुद्दे पर अपनी बात कही है। जंगलों को काटने पर चल रहे बवाल में उन्होंने भी अपनी राय रखी है और पूरी बेबाकी से बात कही है। एक्ट्रेस ने कहा है कि हमें पेड़ लगाने के साथ ही जानवरों को लेकर सोचने की भी सख्त जरूरत है। 

पिंकविला की खबर के अनुसार कंगना रनौत ने सुझाव दिया है साथ ही कहा है, ' कॉलोनी को लेकर मेरे ख्याल से हमें 3-4 साल की योजना बनानी चाहिए। इसके बाद मेट्रो की प्लानिंग करना चाहिए। मेट्रो के लिए रुक सकते हैं, लेकिन इस तरह पेड़ काटकर मुंबई को सिर्फ पत्थरों से भरा जंगल नहीं बना सकते हैं।'

कंगना रनौत की इस बात पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कुछ दिनों पहले साहो एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का प्रमोशन छोड़कर पेड़ काटे जाने का पूरा विरोध किया था। सड़क पर वह हाथों में बैनर पकड़े पेड़ों को काटने से रोकने के लिए ना सिर्फ प्रोटेस्ट कर रही थीं बल्कि लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी कह रही थीं। 

बता दें मुंबई में मेट्रो लाइन के लिए जंगलों को और पेड़ों का काटने की बात कही जा रही है। मेट्रो के लिए 2700 पेड़ काटने का लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। जिस तरह अमेजन के जंगलों को दुनिया का फेफड़ा कहा जाता है उसी तरह इन जंगलों को मुंबई का फेफड़ा कहा जाता है। जिसे बचाने के लिए आम पब्लिक से लेकर सेलेब्स तक सामने आ रहे हैं। 

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही कंगना पंगा फिल्म में नजर आएंगी। वहीं उनकी फिल्म जयललिता की बायोपिक थलाइवी भी लाइनअप है। यह फिल्म हिंदी समित तमिल में भी रिलीज की जाएगी। आखिरी बार कंगना राजकुमार राव के साथ फिल्म जजमेंटल है क्या में दिखाई दी थी। 

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस