करण और ऋतिक को लताड़ लगाने के बाद 10 दिनों तक मौन रहेंगी कंगना रनौत, ये खास है वजह
By मेघना वर्मा | Published: March 5, 2019 05:18 PM2019-03-05T17:18:18+5:302019-03-05T17:18:18+5:30
कंगना रनौत ने अपने बर्थडे तक मौन रखकर खुद को बर्थडे गिफ्ट दे डाला है। जन्मदिन से पहले एक्ट्रैस ने खुद के लिए ये सपप्राइज प्लान किया था।
कंगना रनौत बी टाउन में अपने बड़बोले पन के लिए जानी जाती हैं। एक्टर की बात हो या डायरेक्टर की कंगना किसी को नहीं छोड़ती हैं। मर्णिकर्णिका फिल्म की सक्सेज पार्टी को इंज्वाय कर रहीं कंगना रनौत ने हाल ही में खुलासा किया कि वो 10 दिनों का मौन व्रत धारण करने जा रही हैं। इसके पीछे की वजह भी कंगना ने बताई। कंगना ने कहा की वो अपने आने वाले जन्मदिन तक 10 दिनों तक का मौन व्रत रहेंगी।
कंगना रनौत ने अपने बर्थडे तक मौन रखकर खुद को बर्थडे गिफ्ट दे डाला है। जन्मदिन से पहले एक्ट्रैस ने खुद के लिए ये सपप्राइज प्लान किया था। दरअसल कंगना जन्मदिन से 10 दिन पहले कोयंबटूर स्पेशल मेडिटेशन प्रोग्राम में शामिल होने जा रही हैं। जिसमें बोलना मना होता है।
कंगना ने अपने इंटरव्यू में कहा कि, ''मैं जिस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही हैं वह बहुत एडवांस है। मैं काफी समय से इस प्रोग्राम में जाने का सोच रही थी जिसका मौका मुझे इस साल मिला है। तो बर्थडे से ठीक पहले मैं वहां जाऊंगी।'' कंगना ने कहा कि चुप रहना एक बड़ी बता है। ये मेरे लिए खुद को दिया खुद का बर्थडे गिफ्ट है।
कंगना ने बताया कि वो लंबे समय से योगा कर रही हैं। इसी योगा के चलते वो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वो जिस प्रोग्राम का पार्ट बनने जा रही हैं उसके लिए 6 महीने पहले से तैयारी करनी पड़ती है। कंगना ने अपनी फिल्म मर्णिकर्णिका से बॉलीवु़ड में अपना डायरेक्शन डेब्यू किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी चली है। इसी के बाद कंगना इस फिल्म की सक्सेज को इंज्वॉय कर रही हैं।