दीपिका पादुकोण के JNU जाने पर बोलीं कंगना रनौत- वो जानती हैं क्या कर रही हैं, लेकिन मैं टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ कभी नहीं खड़ी होंगी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 17, 2020 10:47 AM2020-01-17T10:47:48+5:302020-01-17T10:47:48+5:30
कंगना ने कहा है कि दीपिका जानती हैं कि वो क्या कर रही हैं वो किसके साथ खड़ी हैं।
दीपिका पादुकोण हाल ही में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में गई थीं। एक्ट्रेस के यूनिवर्सिटी में जानें को लेकर काफी बवाल मचा था। ऐसे में दीपिका के सपोर्ट में जहां कुछ लोग उतरे थे, तो वहीं कुछ लोग दीपिका के विपक्ष में उतरे थे। लोगों ने दीपिका की फिल्म छपाक का बॉयकॉट करने की बात तक की थी। अब इस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत का बयान सामने आया है।
स्पॉयबॉय से बात करते हुए कंगना ने अपनी बात रखी है। कंगना ने कहा है कि दीपिका जानती हैं कि वो क्या कर रही हैं वो किसके साथ खड़ी हैं। दीपिका के पास डेमोक्रेटिक राइट्स को एक्सप्रेस करने का अधिकार है। ये सही नहीं होगा कि मैं दीपिका के स्टैंड पर अपी राय दूं।
एक्ट्रेस ने कहा कि उनको ये करना चाहिए या ये नहीं करना चाहिए। ये ये ठीक नहीं होगा मैं बस वो बता सकती हूं जो मैं करती हूं। मैं टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ कभी नहीं खड़ी होंगी। चाहें कुछ भी हो जाए। मैं देश का विभाजन करने वाले गैंग का समर्थन नहीं करना चाहती।
इतना ही नहीं जब कंगना से पूछा गया कि छपाक को लेकर सोशल मीडिया पर #BoycottChhapaak ट्रेंड करने लगा था क्या आपको लगता है इस पर सेलेब्स खुलकर नहीं बोलते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि ये सब काम करता है। अगर फिल्म अच्छी है तो वो चलेगी बाकी किसी चीज से फर्क नहीं पड़ेगा।
आपको बता दें कि कंगना की फिल्म पंगा 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म ये कब्बड़ी प्लेयर पर बनी है। वही दीपिका की फिल्म छपाक 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी।