लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला: कंगना रनौत ने साधा आदित्य ठाकरे पर निशाना, पिता उद्धव ठाकरे से इन 7 सवालों के जवाब लाने को कहा

By अमित कुमार | Updated: August 5, 2020 09:11 IST

बॉलीवुड के बाद कंगना रनौत अब सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में राजनेताओं को भी निशाने पर ले रही हैं। हाल ही में आदित्य ठाकरे के बयान पर बॉलीवुड के क्वीन ने चुप्पी तोड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने महाराष्ट्र के मुखयमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी आड़े हाथ ले लिया है। कंगना ने आदित्य ठाकरे की गंदी राजनीति वाले बयान के बाद उनसे 7 सवालों के जवाब मांगे हैं। कंगना की टीम ने आदित्य ठाकरे को टैग करते हुए ट्विटर पर उनसे कुछ सवाल किए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत दिवंगत अभिनेता सुशांत की मौत के बाद से लगातार फिल्मी हस्तियों पर निशाना साध रही हैं। वहीं अब कंगना ने महाराष्ट्र के मुखयमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी आड़े हाथ ले लिया है। कंगना ने आदित्य ठाकरे की गंदी राजनीति वाले बयान के बाद उनसे 7 सवालों के जवाब मांगे हैं। कंगना की टीम ने आदित्य ठाकरे को टैग करते हुए ट्विटर पर उनसे कुछ सवाल किए। 

कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर पर लिखा, 'देखिए तो कौन डर्टी पॉलिटिक्स की बात कर रहा है। आपके पिता जी को सीएम की कुर्सी कैसे मिली, यह अपने आप में डर्टी पॉलिटिक्स है। सब भूल जाइए और सुशांत सिंह राजपूत केस में अपने पिता जी से इन 7 सवालों का जवाब लेकर आइए।' इसके बाद कंगना ने सुशांत आत्महत्या मामले से जुड़े सात अहम सवाल उनके सामने रख दिए। 

कंगना ने मांगा इन सावालों का जवाब

रिया कहां है? मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की FIR दर्ज क्यों नहीं की? फरवरी में जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस को आगाह किया था कि उनके बेटे की जान खतरे में है तो मुंबई पुलिस ने पहले ही दिन उनकी मौत को सुसाइड क्यों घोषित किया? हमारे पास फॉरेंसिक एक्सपर्ट क्यों नहीं हैं या सुशांत के फोन रिकॉर्ड क्यों नहीं हैं? फोन रिकॉर्ड में क्यों नहीं निकाला गया कि मौत के एक हफ्ता पहले उन्होंने किस-किस से बात की? क्यों आईपीएस विनय तिवारी को जानबूझकर क्वारंटाइन किया गया? सीबीआई जांच से क्यों सब लोग घबरा रहे हैं? रिया और उसके परिवार ने सुशांत का पैसा कैसे लूट लिया?

आदित्य ठाकरे ने कहा था परिवार को बेवजह निशाना बनाए जाने की बात

बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में उन्हें और उनके परिवार को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। शिवसेना के नेता ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता की मौत के बाद गंदी राजनीति हो रही है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि हताशा के कारण हो रहे राजनीतिक पेट दर्द के चलते आरोप लगाए जा रहे हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतआदित्य ठाकरेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!