लाइव न्यूज़ :

विवादों के बाद भी पहले दिन इतने करोड़ की कमाई कर सकती है कंगना रनौत की 'जज मेंटल है क्या'

By मेघना वर्मा | Updated: July 23, 2019 19:35 IST

जज मेंटल है क्या के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत एक पत्रकार से भिड़ गईं। बात इतनी बढ़ गई की एकता कपूर को मामले में कूदना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना और पत्रकार के बीच जमकर बवाल कटा है।

कंगना रनौत की फिल्म जज मेंटल है क्या जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर जितना बवाल कटा है उस पर एकता कपूर पहले ही माफी मांग चुकी हैं। अब बताया जा रहा है कि इतने विवादों और मीडिया के बैन के बाद फिल्म पहले दिन करोड़ो में कमाई कर सकती है। 

टीवी टुडे कि रिपोर्ट के अनुसार फिल्म लम्बे समय से चर्चा में है। कभी कंगना और पत्रकार के विवाद को लेकर तो कभी कंगना के बयानों को लेकर। इस वजह से फिल्म पहले दिन अच्छी ओपनिंग कर सकती है। करीब 32 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म पहले दिन 4 से 4.50 करोड़ की कमाई कर सकती है। 

एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्मस के प्रोडक्शन पर बन रही इस फिल्म को प्रकाश कोवेलामुडी ने डायरेक्ट किया है। जिसमें कंगना एक जासूस का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म को कनिका ढिल्लो ने लिखा है। इस फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव भी दिखाई देंगे। 

कंगना राजकुमार का स्टारडम

कंगना रनौत और राजुकमार की इस फिल्म के पहले दिन की कमाई को कंगना और राजकुमार के स्टाडम को देखकर बताया जा रहा है। क्योंकि राजकुमार की फिल्म स्त्री और कंगना की फिल्म मर्णिकर्णिका की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 

इस फिल्म की कंट्रोवर्सी को देखते हुए भी ये आंकड़ा निकाला गया है। बता दें इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत एक पत्रकार से भिड़ गईं। बात इतनी बढ़ गई की एकता कपूर को मामले में कूदना पड़ा। मीडिया संस्थानों ने कंगना से माफी मांगने की मांग की। मगर कंगना ने उल्टा ये कहा कि मीडिया मुझे बैन करना चाहती है तो कर सकती है। 

मुंबई के प्रेस क्लब ने कंगना रनौत को बैन कर दिया है। वहीं इनके अलावा कई बड़े संस्थानों ने भी कंगना रनौत को बैन कर दिया है। बता दें जज मेंटल है क्या फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। इसी दिन कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म अर्जुन पटियाला भी रिलीज हो रही है।

टॅग्स :कंगना रनौतराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस