लाइव न्यूज़ :

करण जौहर पर कंगना रनौत ने कसा तंज, शायरी के जरिए कहा- हमें तो चलानी है राष्ट्रवाद की दुकान

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 16, 2020 11:16 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर करण जौहर पर निशाना साधते हुए नजर आईं। उन्होंने ट्वीट कर करण पर एक शायरी भी लिखी।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के लिए कंगना ने करण को किया टारगेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री की 'क्वीन' अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। इन दिनों कंगना नेपोटिजम को लेकर अपनी बात सबके सामने रखती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने मशहूर निर्देशक करण जौहर पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा।

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'करण जौहर पर शायरी अर्ज है। हमें नैशनलिज़म की दुकान चलानी है मगर देश भक्ति नहीं दिखानी है। पाकिस्तान से वॉर वाली फिल्में बहुत पैसा कमाती है। हम भी बनाएंगे मगर उसका विलेन भी हिंदुस्तानी है। अब थर्ड जेंडर भी आर्मी में आ गया है, लेकिन करण जोहर आप कब समझेंगे एक सेनानी सिर्फ सेनानी है।'

बता दें, कंगना रनौत ने धर्मा प्रॉडक्शन की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को लेकर उन्हें टारगेट किया था। जान्हवी कपूर इस फिल्म में लीड रोल में हैं। वहीं, फैंस से भी इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में कंगना ने फिल्म की आलोचना करते हुए लिखा था कि फिल्म में कई जगह गुंजन कहती हुई नजर आईं कि उन्हें अपने देश से प्यार नहीं है। वो तो बस उड़ना चाहती हैं। फिल्म में गुंजन सक्सेना की असल देशभक्ति को नहीं दिखाया गया है। यही नहीं, कंगना ने ये भी लिखा कि फिल्म के अंत में एक तरह से केवल गुंजन की जीत दिखाई गई है ना कि भारत की है।

टॅग्स :कंगना रनौतकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस