लाइव न्यूज़ :

Emergency: फिल्म इमरजेंसी से सामने आया सतीश कौशिक का फर्स्ट लुक, एक्टर जगजीवन राम के किरदार में आएंगे नजर

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 28, 2022 11:44 IST

फिल्म इमरजेंसी के कई किरदारों के लुक एक्ट्रेस कंगना रनौत अब तक सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। इस बार एक्ट्रेस ने एक्टर सतीश कौशिक का फिल्म से फर्स्ट लुक साझा किया है। इस फिल्म में कौशिक जगजीवन राम की भूमिका में दिखने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म इमरजेंसी इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।इस प्रोजेक्ट को कंगना रनौत डायरेक्ट भी कर रही हैं।फिल्म इमरजेंसी रेणु पिट्टी और कंगना द्वारा निर्मित है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अपकमिंग मूवी इमरजेंसी से एक्टर सतीश कौशिक का फर्स्ट लुक शेयर किया। फिल्म में सतीश जगजीवन राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में कंगना देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। 

फिल्म से सतीश कौशिक के किरदार का पोस्टर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, "प्रतिभा के पॉवरहाउस सतीश कौशिक को इमरजेंसी में जगजीवन राम के रूप में पेश करते हुए, जिन्हें बाबूजी के नाम से जाना जाता है, वे भारतीय राजनीतिक इतिहास में सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक थे।" सतीश कौशिक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया है।

फिल्म इमरजेंसी इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस प्रोजेक्ट को कंगना रनौत डायरेक्ट भी कर रही हैं। अब तक कंगना इमरजेंसी में कई किरदारों के फर्स्ट लुक के पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। फिल्म में श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे और अनुपम खेर फिल्म में जयप्रकाश नारायण के किरदार में नजर आएंगे। 

महिमा चौधरी को सांस्कृतिक कार्यकर्ता और इंदिरा गांधी की विश्वासपात्र पुपुल जयकर के रूप में देखा जाएगा। वहीं, अभिनेता मिलिंद सोमन फिल्म इमरजेंसी में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म की कहानी कंगना द्वारा लिखी गई है। फिल्म इमरजेंसी रेणु पिट्टी और कंगना द्वारा निर्मित है। टीम फिलहाल इस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही है।

टॅग्स :कंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!